गांव में शौचालय अधुरा होने के कारण शौच के लिए दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

सीताराम कश्यप, ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना है| किसी का ढक्कन नहीं लगा है और किसी का दरवाजा नहीं लगा है| वहां 20 घर की बस्ती है| शौच के लिए दूर जाना पड़ता हैं रात के समय सांप बिच्छू का डर बना रहता है| इसके लिए गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील आर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, CEO@8959393222.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

हमारे पारे के शौचालय अधूरे बने है शौच करने बाहर जाना पड़ता है, कृपया शौचालय बनाने में मदद करें...

लोहारपारा ग्राम+पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फगनूराम बघेल जो वार्ड 1 के वार्ड पंच बता रहें है कि शौचालय अधुरा बना है कोई-कोई अपने से बनाये है उसका भी पैसा मिलेगा,बोल के लेकिन उसका अभी तक पैसा भी नहीं मिला, अधुरा शौचालय होने से शौच करने बाहर जाते है, पारा में टोटल 37 घर है सभी लोग बाहर जाते है बारिश के समय बाहर शौच जाना पड़ता है जिसके कारण सांप बिच्छु का डर बना रहता है, इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिये गये अधिकारीयों के नम्बर पे बात कर शौचायल बनवाने में मदद करें : सरपंच नंबर@9691206560, CEO नंबर@7835814506.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM

इमली की जानकारी दे रहे हैं...

ग्राम पंचायत-छिंदगांव, ब्लाक-बकावंड, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू कश्यप साथ में पद्मा बता रहे हैं उनके गांव में इमली का बहुत ज्यादा पेड़ है| घर में पाया जाता हैं गांव के लोग पेड़ से लाकर उसका बिज को निकाल कर उससे बाजार में ले जाके बेचते है| 20-25 रूपयें किलो है, बस्तर में ज्यादातर पाया जाता है| इमली का पेड़ लगाने से आये का अच्छा स्रोत है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9343751494.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BAKAWAND BASTAR CG IMFORMATION TAMARIND

गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे, उसका पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे| और पेड़ कटाई का काम किये थे| समिति में फंड आने वाला था लेकिन अभी तक नही आया चार साल हो गया| इसके लिए उन्होंने वन विभाग के शिकायत किये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM

गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है

ग्राम पंचायत जामगांव,ब्लाक-बस्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बावन राम गावड़े उपसरपंच जी गाँव मे शौचालय की समस्या को बता रहे है की गाँव में किसी के घर में शौचालय पूरा नहीं हो पाया है|किसी के घर में गड्डा नहीं है और किसी के घर में सीट व दीवाल भी नहीं बना है|इनका कहना है की इस कार्य के लिए सरकार से जो पैसा मिला था वह पैसा अधिकारी लोग खत्म कर चुके हैं|कृपया इस समस्या को गंभीरता से लेकर अधिकारियों को दंड दिया जाए|संपर्क नंबर@9424224568, जिला कलेकटर@ 8458956694, बस्तानार सीईओ@9406016762.

Posted on: May 27, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »