एक छोटी से लड़की पार्वती, शिव शंकर की पूजा करती थी...भजन-
ग्राम पंचायत-बम्हनी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता एक भजन सुना रही है:
एक छोटी से लड़की पार्वती, शिव शंकर की पूजा करती थी-
फूलो की गजरा बनती थी शिव शंकर को पहनती थी-
एक छोटी से लड़की पार्वती, शिव शंकर की पूजा करती थी-
फूलो की गजरा बनती थी शिव शंकर को पहनती थी...
Posted on: Feb 27, 2019. Tags: CG PRATAPPUR SANGITA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact :आजादी के बाद से ही बिजली नहीं थी, सीजीनेट के साथियों की मदद से गाँव में बिजली आ गई है...
ग्राम पोस्ट-गागर, थाना-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है
की उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था वर्ष 2016 में वो यह की गाँव में आज़ादी के बाद भी बिजली नही थी जैसे 1947 में हालात थे वैसे ही 1947 के बाद भी वर्ष 2011 में खम्बे लगा दिए थे लेकिन बिजली नही पहुंची थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अभी बिजली गाँव के घरों तक पहुंच चुकी है |इसलिए सीजी नेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है |
Posted on: Feb 27, 2019. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ हे होरी रे सुन ले राजा दशरथ…फागुन गीत-
ग्राम पंचायत-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवनाथ एक फागुन गीत सुना रहे हैं, जिसे छेरता त्योहार के दूसरे दिन गया जाता है :
ऐ हे होरी रे सुन ले राजा दशरथ-
एखरे मोनी हो वरदान मांगे-
एखरे मोनी हो वरदान मांगता दस सुंदो मेरे बा-
दूवो रे लरिका मोला देदे-
वो रे महू चेला हो व नार…
Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG PRATAPPUR SHIVENATH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : गांव में लोग सब्जी उगाकर अपना जीवन यापन करते हैं…
ग्राम-सरहरी, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धर्मदेव बता रहे हैं, वे खेती का काम करते हैं, फसल उगाने के लिए जुताई करते हैं, उसके बाद खांचा बनाकर उसमे बीजा लगाया जाता है, खेती में वे आलू और टमाटर की सब्जी उगाते हैं, अपने उगाए सब्जी का वे खुद के खाने के लिए तो उपयोग करते हैं, सांथ ही बजार में बेचते भी है, जिससे परिवार का पालन पोषण होता है, इसके अलावा वे मजदूरी का काम भी करते हैं | धर्मदेव@9754684672.
Posted on: Feb 24, 2019. Tags: CG DHARMDEV PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : तीन साल से हमारे वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प खराब था सुन नहीं रहे थे, सीजीनेट में शिकायत करने क
ग्राम-भुइयापारा, पंचायत-भेड़िया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साथ रमेश बता रहे है कि उनके गाँव का वार्ड क्रमांक 4 का हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब पड़ा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे उन्होंने सीजीनेट स्वर में चुनाव के 20 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके वार्ड का हैण्डपम्प सुधार दिया गया है| उसमे 17 घर के लोग पानी पी रहे है| वे लोग खुश इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की...
