स्वास्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी का घरेलु उपचार...
ग्राम-कुम्हारदनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लौहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैध कनकराम कौशिक, शारीरिक कमजोरी का घरेलु उपचार बता रहा है, सूर्यमुखी का बीज उसका गिरी प्रतिदिन खाना खानें के बाद 6 ग्राम से 12 ग्राम तक दिन में 1 या 2 बार मधु रस मिलाकर या दूध के साथ या फिर ताजा पानी के साथ सेवन करें इसें शारीरिक कमजोरी दूर होता है, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे. कनकराम कौशिक@9179998149.
Posted on: Nov 29, 2019. Tags: HEALTH KABIRDHAM CG KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
इसाई गीत : प्रेम का सागर तू, प्रेम का सागर तू...
ग्राम-भगवानपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शकुंती मरावी एक इसाई गीत सुना रही है:
प्रेम का सागर तू, प्रेम का सागर तू-
ईशा वचन में हरदम सुनता-
मिलता मुझे जीवन देता मुझे जीवन-
प्रेम का सागर तू, प्रेम का सागर तू...
Posted on: Nov 28, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SAKUNTI MRAVI SONG VICTIMS REGISTER
स्वागतम गीत : भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे...
ग्राम-छेरिबेड़ा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम उनके साथ है स्कूली छात्रा काजल और अलका एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही-
आये तो हमरा है सिन्धु, हृदयों को मधुर मिलन भाया-
फिर सिन्धु सा है जीवन, नैनों ने नूतन फल पाया-
जब हिन्द बरसता प्रेम निखर, जो थमता नहीं थमाने से-
हम लोग हुए बड़ भागी है, इस पहले कोटि में आने से-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही...
Posted on: Nov 27, 2019. Tags: SONG SUKHDAI ATRAM NARAYANPUR CG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर, ख़ूनी बादी घरेलू उपचार...
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बवासीर ख़ूनी हो या बादी के घरेलू उपचार बता रहे है, बवासीर 2 प्रकार की होती है। आम भाषा में इसको ख़ूँनी और बादी बवासीर के नाम से जाना जाता है। कही पर इसे महेशी के नाम से जाना जाता है. नुस्ख़े की उपचार सामग्री-50 ग्राम नीम का तेल, 5 ग्राम सुहागा, 5 ग्राम फिटकरी, दोनों का मिश्रण बनाकर नीम के तेल के साथ लेप बनाकर लगावें| इसका प्रयोग करने से ख़ूनी बवासीर बादी दोनों में प्रभावशाली रहता है. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें. रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HEALTH MUNGELI CG RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
200 परिवार एक मात्र हैण्डपम्प, वह भी बहुत कम पानी देता है...कृपया मदद करे.
ग्राम-मरधव़ा, ब्लॉक-जव़ा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिराम कोरी पानी की समस्या के बारे में बता रहे है| गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में हैण्डपम्प जो कि पानी कम दे रहा है, भारी भी चलता है, पानी भरने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| जबकि गाँव में 200 परिवार निवास करते है, पानी की समस्या के चलते घरेलू कार्यो में कठिनाई होती है|इस सन्दर्भ में कई बार आवेदन दिया है परन्तु अभी तक कोई समाधान नही| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| कृपया हैन्डपम्प सुधरवाने में मदद करे. P.H.E@9165266811.
