जितने पैसे थे पूरे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है, कृपया हमारी मदद कीजिए...

राजेश विश्वकर्मा शांति पार्क, जे जे नगर, वाघोली पुणे महाराष्ट्र 412207 से बोल रहे हैं कि वे ग्राम सोनसारी जिला जांजगीर चाम्पा राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | पुणे में काम करने आए थे | दो महीने से कंपनी बंद है और कोई पैसे भी नहीं दे रही है | उनके पास जितने पैसे थे पूरे पैसे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है | वे मदद चाहते हैं कृपया उनकी मदद कीजिए | संपर्क@8657715850

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA MH PUNE

मैं भूपेश बघेल जी से निवेदन करता हूँ कि वे कुछ मदद करें और कुछ खाने का भोजन पहुंचवाएं...

देवेंद्र जांगड़े वाले नगर पुणे से बोल रहे हैं मैं ग्राम भद्रा, पामगढ़ ब्लॉक, जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूँ | पुणे में कंपनी में काम करने आया था | कंपनी दो महीने से बंद पडी है | मेरे पैसे ख़त्म हो गए हैं | मेरी एक छोटी बच्ची भी है खाने के लिए कुछ नहीं है और घर जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है | पुणे में हमारा पिन नंबर 412207 है मेरा फोन नंबर@9175476214 है | मैं भूपेश बघेल जी से निवेदन करता हूँ कि वे कुछ मदद करें और जल्द से जल्द कुछ खाने का भोजन पहुंचवाएं...(167470)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE

Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

सुर्यवंसी मडा, राऊ रोड, ग्राम पंचायत-आस्टापुर फाटा, पुणे (महाराष्ट्र) से रत्नमाला गायकवाड बता रही है कि वे अपने परिवार के साथ रहती हैं, नांदेड़ की रहने वाली हैं, उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं, उनके पास राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन मिल गया है, ये साथी सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर: रत्नमाला@7720953193,7666909779.

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: पुणे में लॉकडाउन में 8 लोग फंसे हैं, खाने की व्यवस्था नही थी, अब मदद मिल गई है...

मोहित दूवेदी बता रहें है कि वे बांदा-जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले है लोकडाउन के कारण वागोली प्रियंका नगरी पुणे में फंसे हुए साथ 8 लोंग है | उनके पास खाने के लिए राशन की कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी बहुत समस्या हो रही थी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@9890047076.

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

पास में जो पैसा था, वो ख़त्म हो चुका है, राशन नहीं है, कृपया मदद करें-

वागोली, पुणे, पिन कोड 412207 (महाराष्ट्र) से राजेश विसकर्मा बता रहे हैं कि वे सोन तरई, जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ के निवासी के निवासी हैं, वे लॉकडाउन में फंसे हैं और जिस कंपनी में काम करते हैं वहां से पैसे नहीं मिले हैं, जिसके कारण समस्या हो रही है, जो पैसा था उसका सामान ला चुके हैं, अब दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें, जिससे घर का गुजारा हो सके : संपर्क नंबर@8657715850. (167467)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RAJESH VISHVKARAMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »