15 साल के निवासी को, जमीन का पट्टा मांगने पर कोई सुनवाई नहीं...मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेलागुडेम, पंचायत-विन्जरम, ब्लॉक-कुकुनूर, जिला-पश्चिमगोदावरी आन्ध्रप्रदेश से मडकं जोग जमीन के पट्टे की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव 45 परिवार की बस्ती है एवं 15 साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन पट्टा अभी तक नहीं मिला है| अभी 5 एकड़ जमीन में खेती कर गुजारा कर रहे है पट्टे के लिए कई बार पीओ, कलेक्टर और तहसीलदार से मिलने गए लेकिन कोई सुनावाई नहीं हुई, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर जमीन का पट्टा दिलाने में मदद करें...पीओ@9490957004. संपर्क@7036659805.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: AP LAND MADKAM JOGA PROBLEM WEST GODAVARI
भूमि के पट्टा के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते....मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-नकिरीपेटा, ब्लॉक -भुर्गमपाड ,जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से मंडी एसु जमीन की समस्या बता रहे हैं उनके गाँव में सभी ग्केराम वासियों के पास 2 एकड़ जमीन है, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिला है, लोग इस समस्या के लिए कई बार पीओ के पास आवेदन किये है लेकिन कोई सुनावाई नही हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PO@9490957735, संपर्क@7893778321.
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: LAND PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिए आवेदन देने के पश्चात् भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करे-
Posted on: Dec 24, 2019. Tags: LAND PROBLEM SONG TELANAGANA UKA VICTIMS REGISTER MNGAYYA
कुछ लोगों ने मेरी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है, न्यायालय का फैसला नहीं आ रहा है, क्या करूँ?...
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओंडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदीश प्रसाद बता रहे है कि मेरा जमीन का खसरा न. 34-35 जो 10 एकड़ है और सन 1980 से वे उस पर काबिज है | इस जमीन का पट्टा लालजी लंका, सिपाही लाल रामसभा ने बना लिया है इसके बारे में उन्होंने न्यायालय में बात रखी है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं आया है अब केस लड़ने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे कि इन नम्बरों में बात कर मेरा समस्या का समाधान करने में मदद करें: पटवारी@7000743502, ओडगी तहसीलदार@9111800524, कलेक्टर@9826443377. अधिक जानकारी के लिए संपर्क जगदीश @9753126169.
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BABULAL NETI CG LAND OUDGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जमीन का पट्टा न होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही,अधिकारी मदद नहीं करते, कृपया मदद करें...
पतेरा टोला, पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर
(छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं उनके पास पुराने समय से पट्टा नही रहने के कारण उन्हें बहुत परेशानी है, जो नया मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बन रहा है उसमें भी उनको पट्टा नहीं मिला है. स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी माँगा जाता है, संबंधित आवेदन अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिए हैं,पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया दिए अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर पट्टा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9416360411, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878. संपर्क @9111923350.
