गाँव में जीविका का साधन इमली...
ग्राम-कन्नापारा, पंचायत-मनिकोंटा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सूर्या रमेश बता रहे हैं उनके गाँव में इमली के बहुत पेड़ लगे हैं, वे इमली को सब्जियों में उपयोग करते हैं, साथ ही इमली को बाजार में बेचते हैं इसकी कीमत बाजार में 20 रुपये किलो है ये उनके रोजगार का भी साधन है, सब्जी को खट्टा बनाने में इमली का ज्यादा उपयोग होता है, इमली को सुखाकर स्टोर करके रखा जाता है जिससे उसका बाद में उपयोग में लाया जा सकता है
Posted on: Jan 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं होने से सुविधा गाँव तक नहीं पहुंचती...मदद की अपील-
ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से जोगा, सिंगा, गंगा कवासी बता रहे हैं मेन सड़क से नदी तक रोड की समस्या है, दूरी 2 किलोमीटर है, इसके लिये वे सरपंच सचिव के पास आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है, 2 साल से आवेदन दे रहे हैं, रोड नहीं बने होने से आने जाने में दिक्कत होती स्वास्थ्य सुविधा गाँव तक नहीं पहुंच पाती इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
आवास के लिये फोटो खीचकर ले जाते हैं लेकिन आज तक आवास नहीं मिला...
ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडीमोका बता रहे हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है अधिकारी फोटो खीचकर जाते हैं लेकिन कई साल हो गया अभी तक उनके नाम से आवास नहीं निकला, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना के अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) ढोला कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल पता है जीवन यापन में दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
लोक गीत : तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...
ग्राम-ताराढाड़, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहा है:
बटकी मा बाशी अउ चुटकी मा नून-
मैं गावत हव ददरिया तै कान दे के सुन-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
आमा टोरे खाहुच कहिके, मोला दगा मा दारे-
आहुच कहिके कुवां पार-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
एक पेड़ आमा छत्तीस पेड़ जाम-
मधुबन के चिरैया बोलथे राम-राम, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
धान ला लुये टूटेला कनकी,
भगवान के मंदिर मा बजा दे बन्सी, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...
