कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी...देशभक्ति गीत-

ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्त्तीसगढ़) से राजबती एवं उनके साथी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
जय जय हो भारत भूमि जय जय माय माटी-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
पाँव पसारे महासागर आसे तीनों बेटी-
मुंड ले मुकुट हिमालय बाहर दिन-राति-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी-
गंगा, यमुना, सरस्वती आसे गोदावरी-
कितरो सुंदर रे आमचो सुंदर भारत माटी...

Posted on: Feb 22, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SINGH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

मोंगरा फुले आधी रात गजरा...गीत-

जोड़ेंगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से पुनीता यादव और सुनीता यादव एक गीत सुना रहे हैं:
मोंगरा फुले आधी रात गजरा-
किसके घरे डारु-
राम गरे डारु की सीता गले डालू-
वो भी घरे बनवास गजरा किसके घरे डारु-
लक्षमण घरे डारु की सीता घरे डालू-
वो भी घरे बनवास गजरा किसके घरे डारु...

Posted on: Feb 21, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SINGH KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

12 जनवरी राष्ट्रिय युवा दिवश...

12 जनवरी हो प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन या जयंतीी, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। उनका जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रमु्ख कारण उनका दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं, जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके ये विचार और आदर्श युवाओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। उनके लिए प्रेरणा का एक उम्दा स्त्रोत साबित हो सकते हैं।
‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रो‍त, समाज सुधारक युवा युग-पुरुष ‘स्वामी विवेकानंद’ का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ। इनके जन्मदिन को ही राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्हीं के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। आज के पारिदृश्य में जहां चहुं ओर भ्रष्टाचार, बुराई, अपराध का बोलबाला है जो घुन बनकर देश को अंदर ही अंदर खाए जा रहे हैं। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति और तेज है जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनके दिलों को भेद दे। उनमें नई ऊर्जा और सकारात्कमता का संचार कर दे...

Posted on: Jan 12, 2020. Tags: CG MESSAGE NARAYANPUR RANJIT MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

5 किलो डिटर्जेंट पाउडर बनाने की विधि-

जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सामाजिक कार्य करता उमा ध्रुव डिटर्जेंट बनाने का तरीका बता रही हैं| 5 किलो डिटर्जेंट पाउडर बनाने के लिये-
सामग्री : फिलर ढाई किलोग्राम, सोडा H आधा किलोग्राम, LB सेलरी 1 किलो, फास्फेट पाउडर 50 ग्राम, नमक 500 ग्राम, कलर 25 ग्राम, परफ्यूम 25 ग्राम |
विधि : सभी सामग्री को एक साथ मिला ले और उसे 10 मिनट तक रहने दे, आपका डिटर्जेंट पाउडर तैयार हो जायेगा |
संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406412759.

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG KONDAGAON MESSAGE SONG UMA DHRUW VICTIMS REGISTER

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडी में संदेश...

ग्राम-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से शेरसिंह आचला विश्व आदिवासी दिवस के बारे में बता रहे हैं| विश्व आदिवासी बोले तो पूरी दुनिया जिसे हम सिंगल मारो दीप कहते हैं| और धरती पृथ्वी भी कहते हैं| इस त्यौहार को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ न्यूयार्क 1994 में घोषित कर दिया| उस समय गोंडवाना के सात राज्यों के साथ मिलकर महाराष्ट्र, गढ़चिरोली के एटापल्ली में मनाये| लेकिन 9 अगस्त नहीं 24, 25, 26 तारीख को मनाये| उसके बाद 2011 में छ. ग. के इंडोर स्टेडियम रायपुर में 27 जिलों के आदिवासी जो 42 आदिवासी जातियां हैं , सभी साथ मिलकर दिवस मानाते आए हैं| इस बार भी 2019 में मनाने की पूरी तैयारी है| और शायद इसी ख़ुशी में बारिश भी रिमझिम रिमझिम बरस रही है| सभी किसान भाई जो अन्न उगाते हैं| मैं भी एक किसान हूँ और बिना खेती किसानी के हमारी भूख मिट नहीं सकती वैसे ही सुख शांति , सम्पूर्ण मूलनिवासी भावी पीढ़ी और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी सोचा इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ और सभी मानव जन समुदाय को हार्दिक शुभकामना बधाई |

Posted on: Aug 08, 2019. Tags: GONDI MESSAGE SUMANLATA ACHALA

« View Newer Reports

View Older Reports »