हमारे मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बना है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

वीरेन्द्र पोयाम, ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके मोहल्ले में सीसी रोड नही बना हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587148059, सरपंच@8302391209, सचिव@7587395126.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM

पैसा नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव में वन विभाग का समिति बनाये थे| और पेड़ कटाई का काम किये थे| समिति में फंड आने वाला था लेकिन अभी तक नही आया चार साल हो गया| इसके लिए उन्होंने वन विभाग के शिकायत किये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM

भारत के भुईयां ला स्वर्ग हम बनाबो...भजन गीत-

ग्राम-फरसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं:
भारत के भुईयां ला स्वर्ग हम बनाबो-
मामता माया के गंगा सबो बर बोहाबो गा-
जागे हमर भाग अइसे श्रम कर के संगवारी-
दाई के अंगना ला सिवालय बनाबो गा-
सच्चे प्रेम के पाठ ला सब ला पढ़ाबो-
भारत के भुईयां ला स्वर्ग हम बनाबो...

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BHAJAN CG KORBA SONG

शिक्षक व व्याख्याता का पोस्ट निकाला था अब तक भर्ती नहीं की गई, कृपया मदद करें-

नगर पंचायत-पापोडी, तहसील-सज्जा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से केशव प्रसाद दुब्बे बता रहे हैं| शासन का कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है| सरकार सता पा कर मनमानी करती है| भूपेश सरकर भी कुछ ऐसा ही निकली| 2019 में युवक-युवतियों के लिए शिक्षक व व्याख्याता का पोस्ट निकाला था| जो पास हुए उनका सत्यापन किया गया था परंतु भर्ती नहीं की गई| इसके बाद पुनः सत्यापन कने को कहा जा रहा है| इसमे जो कंडीडेट भाग लिए थे नवम्बर में उनका सत्यापन करने को कहा जा रहा है| जो कंडीडेट पास है उसका तो ठीक है परंतु जो अपात्र हैं उन कंडीडेट का नामांकन कैसे किया जा सकता है| ऐसे ही कारणों से लोग नक्सल जैसे गतिविधि की ओर अग्रसर होते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9752607065, मुख्य मंत्री@9425236333.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BEMETARA CG FILLUP JOB PROBLEM SAJAA

दृष्टि बाधित स्कूल की कक्षा बढ़ाई जाए, कृपया मदद करें-

प्रिंस कुमार, जिला-सिरसा, हरियाणा से बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि वे दृष्टि बाधित हैं और आगे पढ़ना चाहते हैं| इनके गाँव में सिर्फ 8 वीं कक्षा तक की ही स्कूल है| इस स्कूल को आगे 10 वीं तक बढ़ाया जाए और इस स्कूल को सकारी से क्षेत्र में लिया जाए| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इनके स्कूल को आगे की कक्षा तक बढ़ाने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबर@7015677250.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: HARYANA PROBLEM SCHOOL SIRSAA

« View Newer Reports

View Older Reports »