स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी राजकुमार, धरमदास वैस, बसंत लाल वर्मा, रामलला वैस, शीतल प्रसाद और सुबेलाल वैस बता रहे हैं कि स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं है, स्कूल बने 25 वर्ष हो चुके हैं, बाउंड्रीवाल न होने से बच्चे सड़क पर खेलने चले जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है | समस्या को हल कराने के लिए ग्रामवासी 10 साल से प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, शिक्षा विभाग@9406278336, कलेक्टर@9826443377. (धरमदास वैस) संपर्क नंबर@9753940465.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: BOUNDRY WALL CG PROBLEM RAJKUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Chainpur Jharkhand in Sadri language : 21st July 2018...
Today Lalit Kumar Mahto and Suman Ekka are helping us listen to reports and songs from Chainpur area in Gumla district of Jharkhand in this latest edition of Bluetooth radio program in Sadri language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: BULTOO RADIO LALIT KUMAR MAHTO SONG SUMAN EKKA VICTIMS REGISTER
हैंडपंप खराब होने से हम लोग नदी का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम- कुटीझरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
रामविलास बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 13 में हैंडपंप लगा है, लेकिन जब से लगाया गया है पानी निकला ही नही, लोग नदी और ढोढी का पानी पीते है, जिससे बीमार पड जाते हैं, करीब 22 घर के लोग जूझ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563047, CEO@9165689008, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@7747087379.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: RAJKUMAR RAMVILAS SHIVMANGAL SONG VICTIMS REGISTER
घर घर शौचालय बनेगा कहते हैं पर मुझ बुजुर्ग को अब भी शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवकुमार बता रहे हैं कि उनके घर में अभी तक शौचालय नही बना है, वे जंगल जाकर शौच करते हैं, उन्होने इसके लिए सरपंच के पास अपनी बात को रखा था, लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई, स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाने की योजना है लेकिन अभी तक उनके घर में शौचालय नही, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील करा रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@4754531649, कलेक्टर@9425253580.
सम्पर्क नंबर@9669654706.
