काटे बर काटे बहरा जीव डावा यार...दशहरा गीत

ग्राम- धुमाडाड, पोस्ट- गोबिंदपुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक श्यामल
एक दशहरा गीत सुना रहें हैं :
काटे बर काटे बहरा जीव डावा यार-
तोर मोर मना परी भाग चला कशाबाहरा-
सोचो विचार के जल्दी बातावा जी-
आन मन दूना मान झिन करा रे-
काटे बार काटे बहरा जीव डावा यार...

Posted on: May 17, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMALY SONG VICTIMS REGISTER

बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा...दशहरा गीत

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले एक दशहरा गीत सुना रहे हैं :
बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा-
आवा नारी मोर छाता तरी रे-
बोतल में दारू धरे सीसी मा शराब तोला लके मा-
आवा नारी मोर छाता तरी रे...

Posted on: May 15, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

मेरा राशनकार्ड नही बन रहा, कई बार आवेदन किया, घूस भी दिया, कई काम रुक जा रहे हैं...

ग्राम-कटंगी, पंचायत-डोंगरमंडला, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार मरावी बता रहे हैं, मै वार्ड क्रमांक 13 में रहता हूँ, और मेरा राशन कार्ड नही बना है, बनवाने के लिए आवेदन दिए, पैसे भी दिए लेकिन फिर भी नही बन रहा है, राशनकार्ड नही होने से कई काम रुक जा रहे हैं और राशन भी नहीं मिल रहा, इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का हल कराने में मदद करें: सहायक सचिव@7869179008, जनपद@9407810672, कलेक्टर@07642250600. संपर्क नम्बर@9630331869.

Posted on: May 11, 2018. Tags: SHIVKUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना...गीत

ग्राम-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह सीजीनेट को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना-
माटी में मिल जावोगे, माटी के खिलौना-
अरे बिगड़ी करमिया, बनाई दे तना हो, हमरा कार्ड नई खै बनत बनवाई तना-
आधार कार्ड नई है, बनत बनवाई तना, हमरा पेंशन नई खै बनत बनवाई तना-
अरे टूट गईली पुलिया बनवाई दे तना-
भाजपा कांग्रेस दबावल पेसा के कानूनिया-
जो पूरे भारत देश में लागू होई, पेसा के कानूनिया...

Posted on: Apr 30, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VICTIMS REGISTER

पंडिताइन ने कहा पंडित का ऊपर देखना, पंडिताइन का नीचे, पंडित परेशान हो गए: कहानी

एक गाँव में पंडित पंडिताइन रहते थे उनकी एक बेटी थी और वो धीरे धीरे जवान हो गई तो दोनों पति पत्नी बातचीत करने लगे कि उसके लिए भी लड़का ढूँढा जाए. पंडित बोला किआज शाम को रोटी पिटा बना दीजियेगा मैं सुबह जाऊँगा| सुबह रोटी पिटा बना दिए और जाने लगा जब पंडिताइन कहने लगी आप जाइए पर पंडित को ऊपर देखना और पंडिताइन को नीचे. तो वो व्याकुल हो गया. उस गाँव में पहुंचे. बरगद का पेड़ था और वहां पर खाने पीने के बाद आराम किया| फिर वहां से गढ़ेरी आया गढ़ेरी आने के बाद पूछा तुम क्यों व्याकुल हो भाई तो बोला की पंडिताइन बोली है कि पंडित को ऊपर ही देखना है और पंडिताइन को नीचे. तो उन्होंने कहा कि इतनी सी छोटी से बात के लिए क्यों डर रहे हो. पंडिताइन का घर में लीपा पोती को देखना और उनका घर दुवार और ऊपर वाला उसको देखना और पूछा तो बताये पंडित का घर यही है| तो उसका घर देखा तो घर दुवार मजबूत था और नीचे साफ़ सुथरा था | फिर उन लोगो का शादी तय हुआ उसके बाद दोनों का शादी हो गया और पंडित पंडिताइन के बेटी दामाद बढ़िया से जीने खाने लगे. शिव बालक@7909492361.

Posted on: Apr 27, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »