Impact: 100 लोग हैं, लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिला...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से राजू भारती वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा| इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और रिकॉर्ड करने कुछ दिन बाद उन्हें मदद मिल गई है वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने मदद किये: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे रहने खाने की व्यवस्था नही हो रही थी, अब व्यवस्था हो गई है...

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से विजय बहादुरसिंह से बता रहे है कि वह मध्यप्रदेश के जिला सिंगरोली के रजनिया गाँव के है| यहाँ रायपुर सिलतरा में जयस ऑटो पेरिस कंपनी में काम करते है. लॉकडाउन के चलते फ़स गयें है. घर भी नहीं जा पा रहे है| खाने का भी बहुत समस्या हो रहा है. अभी कम्पनी में रहते है| ठेकेदार जब कम्पनी में आया उससे पिछला बकाया पैसा मांगने पर, बाहर निकालने की धमकी दे रहे है. यहाँ पर 8 लोग है जो की फ़से है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उनके खाने का समस्या हल हो गया है इसलिए साथी मदद करने वाले सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@9324876792.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 4-5 लोग थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

सूरजपुर जिले के मुकेश रजवाड़े, राजेश कुमार नगरपालिका पंचायत मठपुरेना रायपुर (छत्तीसगढ़) में मजदूरी करने के लिए आये थे और घर जाने के लिए उन्होंने छुट्टी भी लिए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है और उनको खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है 4-5 लोग है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग किया | और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नम्बर@8319733231.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SURAJPUR

हम लोग बंगाल से हैं लॉकडाउन में रायपुर में फंसे है खाने की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...

रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@ 8109126424. (166447)

Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAIPUR CG ROOPCHAND GORAI SONG VICTIMS REGISTER

सरकार को लॉकडाउन के समय शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए...

रामधनी चौधरी और भागीरथी वर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ से  बोल रहे हैं कि लॉकडाउन के समय 40 दिन से शराब की दुकाने बंद थी जिसके कारण अधिक झमेला नहीं हुआ पर अब अन्य बहुत सी दुकाने तो बंद हैं लेकिन सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है | उनका कहना है कि यह गलत निर्णय है और इससे गरीब परिवारों के जीवन पर खराब असर पडेगा | उनका अनुरोध है कि सरकार को शराब दुकानों को खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए | रामधनी चौधरी@9910799054

Posted on: May 05, 2020. Tags: LIQUOR RAIPUR CG

« View Newer Reports

View Older Reports »