शौचालय नहीं होने से दृष्टिहीन ग्रामीण परेशान, कृपया मदद करें

जिला जशपुर, विकासखंड बगीचा, ग्राम पंचायत आमाडीपा, पोस्ट सावारावा, छत्तीसगढ़ से धनेश्वर जी बता रहे हैं कि उनके घर में अभी तक शौचालय नहीं बन पाया है। वे दोनों आंख से दृष्टिहीन हैं। जबकि उनका राशन कार्ड बना है। उन्हें राशन भी मिलता है लेकिन स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव के उद्देश्य वाली प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत जो शौचालय बनता है वह उनके यहां नहीं बन पाया है। एक दृष्टिहीन को शौच के लिए बाहर जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने गांव के सचिव-सरपंच को बोले हैं परंतु उनके यहां शौचालय अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर से बात करके शौचालय बनाने में उनकी मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:6265586933.

Posted on: Nov 27, 2022. Tags: BAGICHA CG JASHPUR PROBLEM TOILET

अरे चारिया पार चरिया पियर पियर पाखी... छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत कोटया, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से मेवा लाल देवांगन एक गाना सुना रहे हैं
अरे चारिया पार चरिया पियर पियर पाखी,
घर गोसैया गांव गए हैं पड़ोसी मारे आंखी,
नैना जोगनी भैया नैना जोगनी,
अरे चारिया पार चरिया पियर पियर पाखी...

Posted on: Nov 26, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SONG SURJPUR

तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो...भजन गीत

जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से मुन्नालाल भारती एक भजन सुना रहे हैं:

तुम ही हो माता पिता तुम्ही हो
तुम ही बंधू , सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो साथी तुम ही सहारे
कोई न अपना सिवाए तुम्हारे
तुम्ही हो नैया तुम्ही खिवैया
तुम ही हो बंधू सखा तुम्ही हो ...
जो खिल सके न वो फूल हम हैं
तुम्हारे चरणों की धुल हम हैं
दया की दृष्टि सदा ही रखना
तुम ही हो बंधू सखा तुम ही....

Posted on: Nov 26, 2022. Tags: BHAJAN MIRJAPUR SONG UP

उसका रहम उसका शर्म...नागपुरी गीत

संध्या खोलखो, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से एक नागपुरी गीत सुना रही हैं जिसका बोल है। उसका रहम उसका शर्म,, अपना संदेश रिकॉड करने के लिए 08050068000 इस पर कर सकते हैं।

Posted on: Nov 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG NAGPURI SONG

तीस परिवारों से 52 एकड़ छीन लगा दिए पौधे। अब रोजी-रोटी का संकट। मदद करें

ग्राम रायणपेटा , पंचायत कल्याणपुरम, मंडल अस्वापुरम, जिला भद्रादि कोत्तागुडेम तेलंगाना से कुंजा शंकर जी बता रहे हैं उनके गांव में 30 परिवार हैं। गांव में फॉरेस्ट विभाग ने सर्वे कर उनके 52 एकड़ जमीन ले लिए। अब 30 परिवार के लिए मात्र 80 एकड़ जमीन ही बचा है। जिसमें वे खेती किसानी कर रहे हैं। लगभग दो एकड़ जमीन में एक संयुक्त परिवार का भरण पोषण नहीं पा रहा है। सबके सामने रोजी रोटी का संकट है। यैसा हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। 52 एकड़ जमीन में पेड़ लगा है। इसके बदले कोई सहायता नहीं मिली है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:9542734262.

Posted on: Nov 24, 2022. Tags: ASWAPURAM BHADRADRI-KOTHAGUDEM BULTOO LAND PROBLEM RADIO TS VALASA

« View Newer Reports

View Older Reports »