गाँव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-बुरुंगपाल, मुरुमगुडा, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेव सिंह ठाकुर बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ जाते हैं, पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है, गाँव के निवासी आवेदन करते हैं लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव के पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9644059754, सीईओ@9933924884, संपर्क@9407780732.
Posted on: May 31, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM TOKAPAL WATER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (चीनी कहानी)
बच्चों, बाल चौपाल में आज आप सुनेंगे कहानी “मुर्गी बेचने वाली लड़की”| यह एक चीनी कहानी है और इसका हिंदी अनुवाद किया है अरविंद गुप्ता जी ने| कहानी “भारत ज्ञान-विज्ञान समिति” ने प्रकाशित की है| आवाज़ है जयपुर राजस्थान से सुनीता जी की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|
YouTube लिंक:
https://youtu.be/0hJFqx9bY6M
वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/bal-chaupal-murgi-bechne-wali-ladki/
Posted on: May 29, 2022. Tags: BAAL CHAUPAL RADIO SAHKAR SONG
हमारी जमीन मे टावर लगा है लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला, कृप्या मदद करें...
ग्राम नंगापारा, पंचायत-बुरुगुमपाल, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पाकलू पोडियम बता रहे हैं कि उनके जमीन में बिजली का टावर लगा है, जो कि जगदलपुर से बारसूर तक गया है, लेकिन किसी को आजतक मुआवजा नहीं मिला है। उनके साथ उनके कई ग्रामवासियों के जमीन पर भी टावर लगा है। टावर लगते समय कहा गया कहा गया था कि जिसके जमीन में टावर लगेगा उसको मुआवजा मिलेगा, ऐसा आश्वासन दिए थे। उन्हें एक रसीद भी दी गई थी| अब वे चाहते हैं कि हमको मुआवजा मिलना चाहिए। कृप्या मदद करें: पाकलू@7898187901, सरपंच@7067117478, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 18, 2022. Tags: BASTAR CG COMPENSATION ELECTRICITY PROBLEM TOKAPAL
बस्तर के लोगों को जॉब नहीं मिलता
ग्राम पंचायत गोड्यापाल (स्कूल पारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार बता रहे है यहाँ के युवा बेरोजगार हैं|रोजगार नही मिल ने के कारण लोग आक्रोश है| यहाँ के मूल निवासी को नौकरी ना देकर बाहर के लोगों को दिया जाता है|बस्तर के लोग बहुत गरीब हैं और अपने फसल को बेचकर बच्चों के किताब पेंसिल खरीदते है|इनकी पढ़ाई करते हैं,और अंत में कोई नौकरी नहीं मिलती तो लोग आक्रोश होकर नक्सल विचारधारा की और प्रभावित होते है|इन्हे यदि रोजगार मिला जाता तो ऐसी समस्या नहीं होती|यहाँ की कंपनियों में बाहर के लोग ही जॉब में है|संपर्क नंबर@9406115509.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG JOB KRISHANKUMAR GOTYAPAL PROBLEM
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-कलेपाल, ब्लाक-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरपंच जी बता रहे हैं कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहां के लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| काफी दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने विधायक के पास भी आवेदन किया । लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि समस्या का लड़ से जल्द निराकरण कराने में मदद करें: SDM@@895939222, संपर्क नंबर@6261555366.

