खाने की समस्या है, बीमार पड़ रहे हैं, समस्या का निराकरण करें-

गली नंबर 4, सेक्टर 87, फेस 2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अरमान बता रहे हैं खाने की समस्या है, समय से खाना नहीं मिलने के कारण बीमार पड़ जा रहे हैं, सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क राशन की समस्या को दूर कराने में मदद करें, जिससे स्वास्थ्य ख़राब न हो, जो समस्या हो रही है न हों : संपर्क नंबर@7210156676. (167376)

Posted on: May 18, 2020. Tags: ARMAN CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

बच्चे भूखे हैं, कही से मदद नहीं मिल रही है...

नयागाँव, सेक्टर 87, नोएडा, उत्तर प्रदेश से नूरजहाँ बता रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ नोएडा में लॉकडाउन में फंसी हैं, घर में छोटे बच्चे हैं जो भूखे रह रहे हैं, कोई मदद नहीं मिली है, बड़ी समस्या है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7557698066. (167421)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA NURJAHAN SONG UP VICTIMS REGISTER

पका हुआ खाना 3 बजे तक मिलता है तब तक बच्चे भूखे नहीं रह पाते, कुछ राशन की मदद कीजिए प्लीज़...

जिला पटना राज्य बिहार के सतीश कुमार बता रहे हैं अभी नयागांव नोएडा में रहते हैं लाकडाउन के कारण खाने पीने बहुत दिक्कत हो रही है | हम पांच लोग हैं सरपंच के पास बोलें है और आधार कार्ड दिए हैं एक माह हो गया लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिल पाई है और घर जाने के लिए किराया भी नहीं है | पका हुआ खाना मिल रहा है पर वह दोपहर 3 बजे तक आता है | तब तक बच्चे भूखे नहीं रह पाते हैं | प्लीज हमारी सी जी नेट के सभी  साथी  मदद करें अगर कुछ राशन मिल पाता तो बहुत मदद होती संपर्क नंबर 9523920893 [167692]

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA

अब उधार देने वाले कब तक उधार दें उनका भी काम बंद है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बना है...

नयागाँव, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से जय सिंह बता रहे हैं वे जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में परिवार के साथ नोएडा में फंसे हैं, राशन की बहुत दिक्कत है, अब तक उधार से राशन ले रहे थे लेकिन अब वो भी बंद हो चुका है, 5 लोगों का परिवार है बच्चे भी है, परिवार को खाने की समस्या हो रही है, अब उधार देने वाले भी कब तक उधार दें उनका भी काम बंद हो गया है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बन रहा है बड़ी मजबूरी में आपको फोन कर रहे हैं कृपया अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9654202803. (167530)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR JAY SINGH NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact: नोयडा में लॉकडाउन में फंसे हैं खाने की समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है, धन्यवाद...

नयागांव, सेक्टर 84, नोयडा उत्तर प्रदेश से ऋचा देवी पति राम सुन्दर बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 2 माह से वहां रह रही हैं, कंपनी में काम करती हैं, इलाहबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, काम बंद होने के कारण पैसा नहीं मिल पा रहा है, राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था मिल गई है वे सभी खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर ऋचा देवी@7607335714,8878517738.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »