वनांचल स्वर: उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा...

ग्राम-धनेली (कन्हार), तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार 15 मार्च को होने वाले महासम्मेलन के बारे में बता रहे हैं। उस दिन 15 मार्च को विधिवत ढंग से ग्राम गायता का चुनाव होना है। जिस प्रकार मुखिया और विधायक का चुनाव होता है, उसी प्रकार से गांव नीति का भी चुनाव होता है। उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा, ममता से भरी माताएं उपस्थित रहेंगी। सम्पर्क@8839492918.(185588) GT

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने अकारण ही पिता को जेल में बंद किया था...

ग्राम-आतुरबेड़ा, पंचायत-भैंसागाँव, पोस्ट-कोलर, तहसील-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से लक्खू राम नुरेटी बता रहे हैं कि उनके पिता शंकर नुरेटी को पुलिस ने नक्सली आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया था| लगभग तीन बार उन्हें जेल भेजा गया है | जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब गया है| बिना कारण ही उन्हें पुलिस परेशान किया था | इस दौरान उनके बहुत धन राशि खर्च भी हुआ| लेकिन किसी तरह उधारी मजदूरी करके उनके माँ ने उन्हें जेल से निकाला| अभी वे मजदूरी-धंधे आदि करके अपना जीवन चला रहे हैं| अभी सरकार उन्हें किसी तरह का कोई मदद नही किया है| वे सरकार से मदद की मांग करते हैं, जितने खर्च अकारण ही हुआ है वह उन्हें वापस दिया जाए तो मदद होगा| सम्पर्क नम्बर@7646869560. MS

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने बिना कारण ही गाँव के 17 लड़कों को जेल में बंद कर दिया था...

ग्राम-कुरसेल, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगू राम मांडवी बता रहे हैं कि हमारे गाँव को पुलिस ने लगभग चार बजे रात घेराव करके घर-घर जाकर गाँव के 17 नौजवान लड़के मेहतर राम आचला, मान सिंह मांडवी, सुरजू मांडवी, बिरजू मांडवी, सुरेन्द्र मांडवी, राजेंद्र मडावी, कलार राजेंद्र मांडवी, रतन आचला, सोमनाथ दररो, भारत, सेठिया, अर्जुन अचलां, ऐत्वारू आचला, ये सभी को पुलिस ने पकड़कर अन्तःगढ़ थाने में ले गये और वहां से भानुप्रतापपुर, उसके बाद कांकेर जेल में ले जाकर बिना कारण ही बंद कर दिया| पुलिस से अधिक बार कारण पूछने पर भी नही बताया| इसके दौरान अधिक पैसे भी लगे, उन्हें सरकार ने अब तक कोई मदद नही किया| गाँव के कुछ लोगों से उधारी पैसे लेकर जमानत में जेल से छूटे हैं|

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

वनांचल स्वर: जंगल देते स्वाद और स्वास्थय साथ साथ...

ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) प्रेमलाल कोमरा बताते हैं कि इमली के बीज को आग में भूंजकर उसमें महुए के फूल को डालकर पकाते हैं| तैयार हो जाने पर खाते हैं और बाज़ार ले जाकर बेच देते हैं| सरई के फूल को भी इमली के बीज की तरह भूंजकर उसमें महुइ के फूल को डाला जाता है, इसे मैंने भी खाया है| कांदा जो जंगल में पाया जाता है, इसे घर में नहीं रखा जाता है| कांदा स्वाद में बहुत कड़वा होता है, इसे भी पकाया जाता है, कांदा को अभी भी खाया जाता है| प्रेम लाल महुए के लड्डू के भी बारे में बताते हैं, महुए को सिलबट्टे या मिक्सी से पीसकर बनाया जाता है| ये सभी स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं जैसे इमली भूने हुए बीजों को खाने से पेट का मल साफ़ होता है|(RM)

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER PREMLAL KOMRA VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: कोरोनकाल में जड़ी बूटी देकर की लोगों की मदद...

ग्राम-कराठी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) वीरसिंह पड्डा बताते है की कोरोना महामारी में शहरों में उत्पन्न हुआ और लोगो में फैला। मैने सुबह शाम गिलोय, उषा और तुलसी पत्ती से जड़ी बूटी बनाकर पिया। मैने गांव के लोगो को मुफ्त गिलोय भी दिया। जंगल की हवा और पानी साफ है, शहर का प्रदूषित इस वजह से शहरों में ज्यादा फैला। गांव का हवा पानी जलवायु साफ है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगो कि प्रतिरक्षा शक्ति अच्छी है। हम लोगों ने जड़ी बूटियों का संभाल कर इस्तेमाल किया। कई जड़ी बूटियां विलुप्त होने के कगार पर भी हैं जिसको बचाना मेरे अकेले के लिए मुश्किल है। जो लोग शहर से आए थे उनको भी इन जड़ी बूटियों से फायदा हुआ।(RM)

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRSING PADDA

« View Newer Reports

View Older Reports »