पीड़ितों का रजिस्टर : 13 साल पहले उनके पति को नक्सलियों ने मार दियें...
पडियार पारा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पल्लवी किस्पोटा पति अन्द्रेश किस्पोटा बता रहे हैं,सलवा जुडूम के समय 13 साल पहले उनके पति को नक्सलियों में मार दिए फिर डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, उनके घटना के बाद उनके बेटी को नौकरी मिला है| वर्तमान में अकेली रह रही है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9399377658.
Posted on: Jul 20, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM PALLVI KISPOTA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में नक्सलियों के साथ गांव में मार पिट हो रहा था फिर डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-पोंजार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मनिराम उइका पिता सन्नू उइका बता रहे हैं, 2005 में सलवा जुडूम के समय उनके गांव में नक्सलियों लोग बहुत मार पिट करते थे| इसलिए वे लोग अपना घर, खेती बाड़ी छोड़कर बीजापुर में आकर रह रहे हैं, उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103111212.
Posted on: Jul 19, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MANIRAM UIKA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीडितो का रजिस्टर: 2016 में माओवादी बताकर जेल लेकर गए थे...
ग्राम-टेनडोडी, पंचायत-टेनडोडी, थाना-भैरमगड, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से रमेश लेखम बता रहे हैं की रमेश को 2016 में पुलिस वाले ने घर से पकड़ कर भैरमगड थाना ले जाकर उसे मओवादियो का केस डालकर दंतेवाडा जेल लेकर गए| वैसे ही गावं के ग्रामीणों को पकड़ कर माओवादी हैं कहकर जेल लेकर जाते हैं रमेश दंतेवाडा जेल में दो साल पांच महिना था जब रमेश जेल में रहते वक्त उनके घर वालो को बहुत परेशनी हो रही थी उनके घर में मम्मी पप्पा बहिन और उसकी पत्नी थी|उसको जेल से बहार निकल ने के करण एक वकील लगा था|वकील जब पैसा मांगता हैं तो उनके घर की सारी सामन बेचना पड़ता हैं जैसे की|गाय बैल बकरा उनके घर की सारी चीज नष्ट हो गया|पीर भी रमेश सरकार से कुछ सविधा नहीं चाहता हैं आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@@9302470638.
Posted on: Jul 19, 2021. Tags: 2016 BIJAPUR CG DISPLACED POLICE VICTIM RAMESH LEKHAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से गोपाल दुर्गम बता रहे हैं, नक्सलियों से परेशान होने के कारण वे अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे है, गांव में उन्हें बहुत परेशानी होती थी, गांव से आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6260392848.
Posted on: Jul 19, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED GOPAL DURGAM MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2006 में सलवा जुडूम के समय भग कर आयें, जहाँ रह रहे है, वहा बिजली नही लगी है, कृप्या
ग्राम पंचायत-कन्यागुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुजेता बता रहे हैं 2006 में सलवा जुडूम के नक्सलियों ने गांव में आकर बहुत परेशान करते थे| उनका खेत जंगल के अन्दर है, वहां खेती करने में बहुत परेशानी होती है, नक्सलियों के डर से नही जा पाते हैं, वर्तमान में बीजापुर शिविर में रह रहे है| शिविर में बिजली नही लगी है| कई बार बोल चुके हैं परन्तु ध्यान नही दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587305970.
