हमारे गाँव में बरसात के समय लोग नाव से हाट बाजार जाते है एक पुल होने से मदद होता...

ग्राम-झारेगुडा,ग्राम पंचायत-ढोढराज,तालुका भामरागड-जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से राजू पुंगाटी बता रहे है हमारे गाँव में 40 घर है 210 जनसंख्या है यहाँ दो लोंगो के पास मोटरसैकल और सभी के पास सैकल है गाँव तीनो तरफ नदियों से घिरा है इसलिए यहां का हर व्यक्ति नाविक ओर तैरक भी है आठ वर्ष से ऊपर के लोग नाव चलाना जानते है यहाँ से बरसात के समय लोग नाव से भामरागड का हाट बाजार करते है रोपवे लोंगो की माग है यदि रोपवे हो जाता तो लोंगो को आने -जाने में सुविधा होता |संपर्क@7588717153

Posted on: May 28, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PUNGATI RAJU STORY MADIA

रेला रेला, रेला रेला रे रेला रे रेला...माडिया गीत-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सपना रामटेके एक माडिया भाषा में एक गीत सुना रही है:
रेला रेला रेला ,रेला रेरेला रेरेला-
रेल रेला रेरेला ,कोल गाटो तिन्दाना-
वितान परून मुन्दाना-
कोल गाटो तिन्दाना ,वितान परून मुन्दाना-
इद मावा पिस्वारो ,इद मावा पिस्वारो...

Posted on: May 28, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA SONG SAPNA RAMTEKE

कोरोना आने पर हम आदिवासियों ने बेजुरी पहाड़ी में बावलाई सत्यवती देवी का पूजा किया...

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी और नीलकंठ कोडापे बता रहे है कि हमारे यहाँ जब भी कोई विपत्ति या बीमारी आता है तो हमारे आस -पास के सभी गाँव के लोग चंदा इकठा करके हमारे यहाँ से 5 किलोमीटर दूर में बेजुरी पहाड़ी के बगल में बावलाई सत्यवती देवी का स्थान जाकर हमारे यहाँ कोई बीमारी ना आये करके मन्नत मागते है और जब नहीं आता तो मुर्गा ,बकरा नारियल अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा करते है | इस बार कोरोना बीमारी आने के बाद भी किया सभी गाँव वालों ने | और वहां हर वर्ष फरवरी माह में 3 दिन का यात्रा होता है और ऐसा ही पूजा सुरजागढ़ पहाड़ी में भी करते हैं जहां पहाड़ में बहुत सारा लोहा है |(168490)

Posted on: May 28, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA DEVJI PUNGATI NEELKANTH KODAPE SONG VICTIMS REGISTER

Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Madia : 28th May 2020.

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और राजोंतिन मंडावी. इस रेडियो कार्यक्रम में जल जंगल और प्रकृति के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD BULTOO GADCHIROLI KANHAILAL KEWAT MADIA MANDVI MH RADIO RAJONTIN

राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा की कहानी...(माडिया भाषा में)

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा थे, अभी भी उनके तलवार अहेरी में है उनका पूजापाठ किया जाता है | उसका कोई परिवार कुटुम्ब नहीं था वे अकेले ही थे भामरागड में उनका ही राज था | उसका राज जाने के बाद धर्माराव आतरम का राज आया तब सरकार का शासन बना ऐसा वे बता रहे है |

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »