Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया है...

ग्राम पंचायत-डोकम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनुराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में पानी की समस्या था, गांव के ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-7696980155.

Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DOKAM IMPACT SONURAM POYAM STORY

रोड नही होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें

ग्राम-मुतानपाल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण राम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव में 300 मीटर कि रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है और गाँव से बीमारी होने से मरीज को तीन सौ मीटर कि पैदल चलना पड़ता है| क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मद करे|संपर्क नंबर@94791571422 सचिव@9479155488.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| गांव में सौर ऊर्जा लगा है| लेकिन ज्यादा देर तक नही जलता है, खाना बनाने में और बच्चों को पढ़नें में परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये थे, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| मिटटी तेल से चिमनी जला के खाना बनाते है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9753213192, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458596694. सरपंच@8103465360.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM

पानी की समस्या है, नाले का पानी उपयोग करते हैं-

ग्राम पंचायत-बाग़मुंडीपनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरूराम बता रहे हैं उनके गांव में उनके गांव में पानी की बहुत परेशानी है| लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

हमारे गांव में प्रतिक घरो में पालतू जानवर है उनके लियें पेजल का कोई सुविधा नहीं है, कृपया मदद की अप

बुल्लिपारा ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, विकास खण्ड-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से डोरगा दादा बता रहे है, उनके गांव में प्रतिक घरो में पालतू जानवर पलते है, उनके लिए यह पेजल का कोई सुविधा नहीं है, बुल्लिपारा में दो हैंडपंप हैं लेकिन वहां पर्याप्त मात्रा में नही मिलता है, इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में शिकायत कियें है लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर से पानी की समस्या का समाधान करानें में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7999564079, सीईओ@9406016762.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »