जो कार्य सामने है उसे शुरु करें और पूरा करके ही रहे, अधूरा काम करने से समय की बर्बादी होती है...
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव मनुष्य के जीवन का मूल कथन बता रहे हैं :मेरे लिए ये महत्व नही है कि भगवान मेरे पक्ष है या नही महत्वपूर्ण ये है कि मै भगवान के पक्ष मैं रहता हूं क्योंकि भगवान सदैव सत्य है, ईश्वर प्रत्येक मनुष्य को सत्य तथा असत्य को चुनने का अधिकार देता है, यह मनुष्य पर है कि वह किसको लेना चाहता है, जो क्रोध पर काबू कर सकता है वह जीवन को अच्छे से जी सकता है, कार्य जीवन के आनंद के लिए आवश्यक है क्योकि उस समय मनुष्य अपने दुखो को भूल जाता है जो मनुष्य अपने क्रोध को अपने ही ऊपर झेल लेता है, वह दूसरो के क्रोध से बच जाता है| जो कार्य सामने है उसे शुरु करें और पूरा कर के ही रहे, अधूरा काम करने से समय की बर्बादी होती है |
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लड़का होगा या लड़की इसके लिए महिला जिम्मेदार नही, मानसिकता को बदलने की आवश्यकता...
लोगों के मन में इच्छा होती है कि उसके घर में बेटा जन्म ले और उसकी चाह से अक्सर महिलाओं पर अत्याचार होता है, जबकि उसका कारण महिला नही है फिर भी वे अत्याचार का शिकार होती है, लड़का जन्म लेगा या लड़की यह पुरुष के गुणसूत्रों पर निर्भर करता है, लेकिन समाज में मानसिकता है कि इसका कारण महिला ही हैं, पुरुष में X, Y और महिला में X, X गुणसूत्र होते हैं, जब पुरुष का Y और महिला का X गुणसूत्र मिलता है, तब बेटा, लेकिन जब पुरुष और महिला दोनों का X, X गुणसूत्र मिलता है तो बेटी होती है, महिला में बेटे का गुण होता ही नही फिर भी उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है, अत्याचार होता है इसलिए आज के इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है |
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: SANDIP KUMAR BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER
3 महीने से हैंडपंप खराब, कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे, आवेदन से कोई काम नही हो रहा है...
ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-जजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश कुमार, हरिवंश लाल आयाम और सिलोचन बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 15 में 3 महीने से हैंडपंप खराब है, वे लोग कुएं का पानी पीते है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच और जनपद में आवेदन दिया, अधिकारी बोलते है, बन जायेगा लेकिन इस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
सरपंच@9111234215 सचिव@7697733755, CEO@9977407988, PHE@7697747447. राजेश कुमार@7354604517.
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
वरा-वरा वो याया वरा-वरा वो याया...गोंडी गीत
ग्राम-कन्नेपेल्ली, मंडल-तिर्यानी, जिला-कुमरम भीमू (तेलंगाना) से चाकेटी दसरू एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बोल रहे है कि मेरी माँ कहाँ है मैं पूरा जंगल घूमकर ढूंढ चुका हूँ मुझे जन्म देकर तू कहाँ चली गई है:
वरा-वरा वो याया वरा-वरा वो याया-
अणि इम्मे यायानी अनुसाया-
निवोर पेनल बुले मातुल-
खेडा पीसी आडा लातुल-
केन्जा नादी कीमे कि दया वो-
वरा-वरा वो याया वरा-वरा वो याया...
चाकेटी दसरू@9440634696.
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: CHAKETI DASARU GONDI SONG KUMARAM BHEEMU
Impact: Work restarted on our village Anganwadi centre after CGnet report...
बंजर टोला, पंचायत-अंदियामाल, थाना-मोहगांव, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार मरकाम बता रहे हैं उनके गाँव में 5 साल पहले आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो पूरा नही हो पाया था, सरपंच और ठेकेदार मिलकर भवन निर्माण के पैसे का हेरा फेरी कर निर्माण कार्य आधे में ही बंद कर दिए थे, इसके लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने 4 दिन पूर्व सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद आंगनवाडी भवन का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला उनको धन्यवाद दे रहे हैं: विजय कुमार मरकाम@9765215811.
