गाँव में हास्पिटल नहीं है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-गोंदिगुडेम, तहसील-अस्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से गाँव के पूर्व सरपंच पोडियम नरसिम्हा राव बता रहे हैं| उनके गाँव में चिकित्सालय नहीं है| जिसके कारण लोगो को परेशानी हो रही है| वे अधिकारियो को आवेदन देते हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में चिकित्सालय बनवाने में मदद करें| कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर (नारायणा)@8142802711.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA
स्वास्थ्य स्वर : प्याज के गुण और लाभ-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा प्याज के गुण और लाभ बता रहे हैं| प्याज वात नाशक होता है, पाचक होता है| प्याज का 10 ml ताजा रस दिन तीन बार लगातार तीन महीने तक सेवन करने से पथरी में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
जमीन के पट्टा की समस्या है
गॉंव रामवारम ग्राम पंचायत तुम्मलाचेरुवु तहसील अश्वापुरम जिला भद्रादीकोत्तागूडेम राज्य तेलंगाना में है|पोडियम नरेन्द्र जी इरपा आनंदाराव से बात कर रहे है|वे बता रहे है,हम काफ़ी सालों से रह रहे है ,लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है|एक एक आदमी ६,७ एकड़ जमीन पर काबिज है|अधिकारियों को जमीन के पट्टा के लिए आवेदन पत्र दिया गया है , लेकिनअभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है|इस नंबर को फ़ोन कर के मदद दिलाने का प्रयास करे : तहसीलदार@9701346976.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: narendra
15 साल से गाँव में रह रहे हैं, आज तक भूमि पट्टा नहीं बना...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोंदिगुडेम, तहसील-अस्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से सवालम रवि बता रहे हैं| उनके गाँव में लोगो को भूमि का पट्टा नहीं मिला है| वे 15 साल से गाँव में रह रहे है| वही रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| गाँव के निवासी भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें : PO@9440366555, तहसीलदार@9701346976. संपर्क नंबर@8142802711.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA
हास्पिटल की समस्या बता रहे है|
गॉंव गोंदि गूडेम ग्राम पंचायत गोंदि गूडेम तहसील अश्वापुरम जिला भद्रादीकोत्तागूडेम राज्या तेलंगाना में है|पोडियम नरेन्द्र जी आदिवासी महिला सोयम सरोजिनी से बात कर रहा है| वह बता रही है इस गॉंव में हास्पिटल नहीं है|पहले पास में हास्पिटल था लेकिन अब 30 ,60 किलो मीटर दूर हास्पिटल जाना पड़ता है|इस कारण लोग परेशान होते है|लोगों का कहना है की हास्पिटल को पुराणी जगा पर पीर से सुरु करना चाहिए इसी से लोगों को सुविदा होगी धन्यवाद ..इस समस्या समादान के लिए इन अदिकारियों को फ़ोन करे एम्.आर.ओ.का नंबर:9701346976and collecter ka number:9440366555and m.d.o ka number :9121237283
