धान और श्रम का मुद्रा के रूप में इस्तेमाल और प्रतिदान आज भी सुदूर इलाकों में जीवित...

कासपारा, ग्राम पंचायत- मिचनार न. 1, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोटूराम सोड़ी बता रहे हैं कि कैसे सुदूर इलाकों में लोग आज भी धान और श्रम को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण इलाकों में वजन का मापदंड होता है एक औसत आकार का डब्बा, जिसे कि पहली कहा जाता है। धान कटाई के बाद लोग आधी उपज सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पे बेचने के बाद बचे हुए आधे उपज को अपने घरों में बैंक की तरह रखते हैं। साल में जब जितनी आवश्यकता हो, वे उतना धान दुकान में बेच कर अपनी जरूरत पूरी करते हैं। खेती के समय दूसरों को श्रम के एवज में भुगतान पैसे, धान व प्रतिदान श्रम के रूप में किया जाता है। संपर्क नंबर@7587498298

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG CURRENCY FARMING LABOUR LOHANDIGUDA MICHNAR MOTURAM SODI

हमारे गांव में तालाब नहीं बना है, हमे नहाने और कपड़े धोने में परेशानी होती है, मदद करें...

धुमागुड़ापारा, पंचायत- बड़े कड़मा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से बती बता रही हैं कि उनके गांव में तालाब नहीं है। लोगों को नहाने, कपड़े धोने में परेशानी होती है। उनके गांव में लगभग 100 घर हैं। दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 8349347634, सीईओ- 8959393222, कलेक्टर- 8458956694

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BADE KADMA BASTAR BATI CG DARBHA POND PROBLEM

हमारे गांव में 300 मी. सड़क नहीं बनी है, बारिश के मौसम में बहुत परेशनी होती है, मदद करें...

ग्राम पंचायत- चिड़पाल, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से गंगाराम मरकाम बता रहे हैं कि उनके गांव में सड़क की समस्या है। उनके गांव में लगभग 150 घर हैं जो कि इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। 300 मी. की दूरी तक रोड नया होने के कारण बरसात के समय बहुत कीचड़ हो जाता है जिससे परेशानी होती है। इसके लिए आवेदन दिया गया था लेकिन कोई मदद नहीं मिली। दिए गए नंबरों में बात करके समस्या का समाधान करनी में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 9407664502, कलेक्टर- 8458956694, CEO- 8959393222

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG CHIDPAL DARBHA GANGARAM MARKAM PROBLEM ROAD

हमारे गांव में बिजली की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

बालसिंह विक्को, ग्राम पंचायत-कोरंगाली, (राउतपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या है| जिसके कारण उनको अँधेरे में रहना पड़ता हैं, इसके लिए कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407713086, विधुत विभाग@7974302546, सरपंच@8103465360.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BALSINGH VAIKKO BASTANAR BASTAR CG ELECTRICITY PROBLEM

हैण्डपंप खराब होने से पानी की समस्या होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द ठाकुर बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल के पास हैण्डपंप है, बार-बार खराब होता है, स्कूल के बच्चों के पानी पिने के लिए बहुत परेशानी होती है| और गांव के लोग भी वही से पानी लातें हैं| ग्रामीणों का कहना हैं कि वहां सोर ऊर्जा लग जाने से पानी कि सुविधा होगी| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक नहीं लगा है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें:कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, संपर्क नंबर@7999241112, सरपंच@9399897110, मिस्त्री@7000277912.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTAR CG GOVIND THAKUR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »