वनांचल स्वर : बाल की समस्याओं का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश ) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय बाल संबंधी समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं, शिकाकाई एक वृक्ष है जिसमे फल्लिया लगती है, उसकी फल्लियां 100 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में तब तक उबालें जब तक कि आधा न हो जाए उसके बाद पानी को ठण्डा कर उस पानी से बाल को धोना चाहिए, ऐसा करने से बाल में होने वाले जुए, रुसी साफ़ हो सकती है और बालो की वृद्धि हो सकती है, इस तरह से आप अपने बालो को केमिकल युक्त दवा के प्रयोग किये बिना उपचार कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 28, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : चेहरे में होने वाले कील मुंहासे का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक औषधि केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय लड़के-लड़कियों के चहेरे पर होने वाले कील मुंहासे का एक घरेलू उपचार बता रहे है, इस परेशानी के बाद युवा बहुत सी दवाओं का उपयोग करते हैं जिससे त्वचा भी खराब होती है और खूब सारे पैसे भी. उनका सुझाव है कि सेमल के पेड़ के तने के कांटे को पीसकर गाय के कच्चे दूध के सांथ मिलकर चंदन जैसा लेप करना है, इसे 20-25 मिनट तक लगा कर रखना है, इसके बाद पानी से धोना है, इससे चेहरे में होने वाली किसी भी प्रकार के कील-मुंहासे ठीक हो सकते है, इससे कोई दुष्परिणाम भी नहीं होते। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: HEALTH RAGHWENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी बवासीर रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं जो बहुत से लोगों में पायी जाती है और लोग उससे बहुत परेशान रहते हैं. वे कह रहे हैं कि नागकेशर 50 ग्राम, बच 25 ग्राम, रसोद 25 ग्राम, हरड भुनी हुई 50 ग्राम, गेंदा की पत्ती सूखी हुई 50 ग्राम सब को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रखें उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण पानी या मठा के सांथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है, ध्यान रहे खाली पेट सेवन करें, गरिष्ठ भोजन, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई नमक शक्कर का प्रयोग कम करें, नशा न करें हल्का एवं सुपाच्य भोजन का प्रयोग करें, रात को देर रात तक ना जागे: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जामुन के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ़, बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को जामुन के आयुर्वेद गुणों के बारे में बता रहे हैं, जामुन हमारे आस-पास पाई जाने वाली एक औषधीय वृक्ष है, इसके फल गहरे काले रंग के होते हैं, गर्मियों के दिन में फलते और पकते हैं, फल रसदार, मीठे होते है, पके हुए जामुन खाने से स्टोन (पथरी), मुंह में छाले, पेट में कीड़े, जैसी बीमारी के लिए अच्छा ईलाज है, जामुन के गुठली का चूर्ण बनाकर डायविटीज, शुगर के रोगियों को आधा-आधा चम्मच सुबह-शाम को पानी के सांथ खिलाने से लाभ मिल सकता है, यह हमे आसानी से मिल जाता है, जिसका हमारी आर्थिक जीवन में कोई फर्क नही पड़ता : राघवेन्द्र सिंह@9424759941.
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : अतिसार या खूनी दस्त का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज अतिसार या जिसे खूनी दस्त भी कहते हैं, उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं, बेल का गुदा और आम की गुठली दोनो को 100-100 ग्राम लेकर अलग-अलग कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 25-25 ग्राम दोनों को मिला कर 200 ग्राम पानी में उबालें और जब 50 ग्राम पानी बच जाय तब ठंडा कर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 4 चम्मच काढ़ा और 4 चम्मच पानी मिलाकर दिन में 4 बार प्रयोग कर सकते हैं, इलाज के दौरान मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, चीनी और नमक का प्रयोग कम करें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.
