आजा तोहरेनी पिंजडा से सघना तू वन मा फरार हो जाई...बघेलखंडी लोकगीत
ग्राम-बसरेही, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से ममता देवी प्रजापति एक बघेलखंडी लोकगीत सुना रही हैं:
आजा तोहरेनी पिंजडा से सुघना तू वन मा फरार हो जाई-
दादी दिहना या दुर्गा सा जन्म तू जन्म फरार हो जाई-
ममी दिहना या दुर्गा सा जन्म तू जन्म फरार हो जाई-
चाचा तोहरे नी पिंजडा से सुघना तू वन मा फरार हो जाई...
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: Mamta Devi Prajapati SONG VICTIMS REGISTER
अमृत अगर पीना है, चैन से जीना है...धर्म गीत
लल्लू प्रजापति एक धार्मिक गीत गा रहे हैं:
अमृत अगर पीना है चैन से जीना है – तो बिचार लो बाबा भोलेनाथ को पुकारो – डमरा छलिया दूर नही है – दुख के हृदय में बैठा वही है – रूप होना है पल नही खोना है – जिसने योगेश्वर को ना जाना – व्यर्थ है उसका दुनिया में आना – भगतो के सारथि भोलाजी की आरती उतार लो – बाबा भोले नाथ को पुकारो – दुःख में हसते हुए मन्त्र जपते हुए दिन गुजार लो – बाबा भोले नाथ को पुकार लो...
Posted on: Feb 15, 2018. Tags: Lallu Prajaapti SONG VICTIMS REGISTER
अरे मेरे बाबा भीम महान...डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर गीत
ग्राम पंचायत-दादरटोला, थाना-जवा, जिला-रीवा, (म.प्र.) से प्रीतमलाल प्रजापति भीमराव अम्बेडकर पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
अरे मेरे बाबा भीम महान-
लिखे तक़दीर गुलामी की – अब गूंगे भी बात करेंगे – और बहरे भी सुना करेंगे – कोई दास ना मालिक होगा – एक घाट सब नीर भरेंगे – अरे ऐसे लिखे भीम सविधान –
सजे तस्वीर गुलामी की – अरे मेरे बाबा भीम महान-
लिखे तक़दीर गुलामी की – जहाँ चाहो अब वहां बस जाओ – जो चाहो ओ कर्म अपनाओ – जो चाहो ओ धर्म अपनाओ – जो चाहो ओ पहने खाओ – अरे बन गये भीम भगवान...
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: Preetamlal Prajapati SONG VICTIMS REGISTER
उंदी नोट ता बत्ती है गिनती...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-मरकाकसा, पोस्ट-कुब्बा, थाना-चुटिया, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से नीलकमल एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
उंदी नोट ता बत्ती है गिनती-
नोट सौ ता एतकी बा-
नावा मामा न टूडी हो
चुम्मा कवरिना सीकिन बा-
हटुम अन्दाले सौदा कियाले-
तियार कियाले हो-
उंदी नोट ता बत्ती है गिनती...
Posted on: Feb 03, 2018. Tags: NILKAMAL RAJANANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
मैंने सरपंच सचिव के कहने पर पिछले साल शौचालय बनाया, उसका पैसा नही दिया गया है...
ग्राम-बसरेही, ब्लाक-जवा जिला- (म.प्र.) से देवनारायण प्रजापति बता रहे है कि सरपंच सचिव के कहने पर उन्होंने अप्रैल 2017 में शौचालय बनाया है लेकिन उनका पैसा नही दिया गया है.उनके खाते में 900 रूपये डाला गया है और बाकि पैसे के लिए जाते है तो डांटकर भगा दिया जाता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बता करके पैसा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, जवा C.E.O.@7745908934, शौचालय प्रभारी@9755435795, P.C.O.8719089914, रोजगार सचिव@ 7580909610, संपर्क देवनारायण@8878778560. अशोक कोरी@9713063019.
