काम किये सालभर से ज्यादा हो गया है आज तक हमें मजदूरी का पैसा नहीं मिला.
ग्राम पंचायत-कांतीपुर, तहसील, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलकुंवर, मानमती, हनकनिया और पतिकुमार बता रहे हैं कि उन्होंने कुआ और बावड़ी निर्माण जैसे अलग-अलग काम किया है, जिसका पैसा आज तक नहीं मिला, सालभर से ज्याद हो चुके हैं, लेकिन मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करें : सरपंच@7058866588, सचिव@9009621369, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377, विकासखण्ड अधिकारी@9754633859. संपर्क नंबर रामनरायण@7610148242.
Posted on: Sep 25, 2018. Tags: ) CG FOOLKUNVAR PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना...प्रार्थना गीत-
ग्राम पंचायत-बाक, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिन्हा और रंगीता एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
दया कर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना- दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना- हमारी ध्यान में आओ, प्रभु आंखो में बस जाओ- अंधेरे दिल में आकर के परम ज्योती जगा देना- बहा दो प्रेम की गंगा, दिलो में प्रेम का सागर- हमें आपस में मिल जुलकर प्रभू रहना सिखा देना...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: ) CG SINHA SONG SUNITA SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाजी मोहन दगाबाज रसिया रे, मोहन दगाबाज रसिया...करमा गीत-
ग्राम-नवापारा, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम एक करमा गीत सुना रहे हैं :
हाजी मोहन दगाबाज रसिया रे, मोहन दगाबाज रसिया- कोन तो बनावे बाँस के बसुरिया ला- कोने बनावे सोहनाईया मोहन दगाबाज रसिया रे- रसिया बनावे बाँस के बसुरिया ला- घसिया बनावे सोहनईया मोहन दगाबाज रसिया रे...
