पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सल संगठन का हिस्सा थे, हिंसा ने गांव छोड़ कर भागने को मजबूर किया...
मेहर सिंह नेताम (30) अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ 2017 से ग्राम चारगांव, ब्लॉक कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। माओवादी हिंसा के कारण उन्हें अपना गाँव मनहकाल, ब्लॉक कोयलिबेड़ा, कांकेर जिले में रहते थे। वह उस समय नक्सली संगठन का हिस्सा थे। हिंसा की स्थिति ने उन्हें अपनी जमीन और अन्य चीजें पीछे छोड़ कर चारगांव में प्रवास करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली। वे सरकार से नए घर के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं। संपर्क नंबर@7803880080.
Posted on: Jun 20, 2022. Tags: KANKER KOYLIBEDA LAND MAOIST VICTIM MEHER SINGH NETAM VICTIM REGISTER
हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-
ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विमला पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098527530, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTANAR CG DAM PROBLEM SILAKJODI
दर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो...हल्बी गीत-
खिरेन्द्र यादव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हल्बी गीत सुना रहें है:
दुर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो-
खल खल ढोडी बोहे दे, गोठ गोठी अमा मंचो...
Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG HALBI SONG
स्वास्थ्य स्वर : घाव का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल घाव का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, गंध प्रसारणी का पत्ता का रस को रूई में निचोड़ कर घाव में 3-4 दिन लगानें से लाभ हो सकता है| प्रसुती संबंधी समस्या में लाभ मिल सकता हैं, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jun 19, 2022. Tags: CG HEALTH DEPARTMENT KORIYA SONG
पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे बड़े भाई को नक्सलियों ने मुखबीर बता कर मार डाला...
रामदयाल यादव, जो कि पिछले 19 साल से अपना गांव संजयपारा छोड़ कर भानुप्रतापपूर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों ने मुखबीर समझ कर उनके बड़े भाई की आमाबेड़ा के पास हत्या कर दी गई थी। उन्हें सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है। उनकी मांग है कि उनके बच्चों को नौकरी मिलनी चाहिए जिससे उनका जीवन यापन हो सके। संपर्क नंबर- 9630660684
