हमारे में आंगनवाडी खुलवाने के लिए के हम लोगो ने अधिकारियो के पास शिकायत किये पर कोई सूनते नहीं...
ग्राम-गोंडगिरी, पंचायत-गनाफार्म, मंडल-कुकलुर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आँध्रप्रदेश) से मडकम पोज्जे बता रहे है कि छत्तीसगढ़ राज्य से विस्थापित होकर आँध्रप्रदेश के गोंडगिरी गाँव में 30 घर के लोग बसे है लेकिन उस गाँव में बच्चो को पढ़ाने के लिए आंगनवाडी भी नहीं है, आंगनवाडी खुलवाने के लिए गाँव के लोगो ने अधिकारियो के पास आवेदन भी दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों मदद की अपील कर रहे है कि इस नम्बर में बात कर आंगनवाडी खुलवाने में मदद करे: P.O. अधिकारी@9490977004. पोडियम नरेन्द्र कुमार@ 9542739629.
Posted on: Jan 09, 2020. Tags: AP GODAVARI GONDI MADKAM POJJE
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-देवरी, पोस्ट-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है, 5-6 घर का बस्ती है, स्कूल के हैण्डपम्प है उसमे आयरन पानी निकलता है, गर्मी के दिनों में 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नही दे रहे है| अतः ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: PHE@8120171919, संपर्क@7723072470.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG KAILASHA SINGH POYA PROBELM SONG SURJAPUR VICTIMS REGISTER
जमीन का पट्टा के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है...मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेलागुडेम,पंचायत-विन्जरम ,ब्लॉक-कुकुनूर ,जिला-पश्चिमगोदावरी (आन्ध्राप्रदेश) से सोयम रामा बता रहे है कि वे लोग 5 एकड़ जमीन को खेती लायक बना कर खेती कर रहे हैं , जिसका पट्टा अभी तक नहीं मिला है| इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें ... P.O@9490957004, संपर्क@7893778321.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: AANDHRAPRADESH LAND PROBLEM SOYAM RAMA
15 साल के निवासी को, जमीन का पट्टा मांगने पर कोई सुनवाई नहीं...मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेलागुडेम, पंचायत-विन्जरम, ब्लॉक-कुकुनूर, जिला-पश्चिमगोदावरी आन्ध्रप्रदेश से मडकं जोग जमीन के पट्टे की समस्या के बारे में बता रहे है कि गाँव 45 परिवार की बस्ती है एवं 15 साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन पट्टा अभी तक नहीं मिला है| अभी 5 एकड़ जमीन में खेती कर गुजारा कर रहे है पट्टे के लिए कई बार पीओ, कलेक्टर और तहसीलदार से मिलने गए लेकिन कोई सुनावाई नहीं हुई, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर जमीन का पट्टा दिलाने में मदद करें...पीओ@9490957004. संपर्क@7036659805.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: AP LAND MADKAM JOGA PROBLEM WEST GODAVARI
क्या फूल चढ़ाऊ मै प्रभु के चरणों मे...चढ़ाव गीत
ग्राम पंचायत-बभनी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान सिंह साथ में कुमारी कविता, संजना, कुमारी सुनीता एक प्रार्थना सुना रहें हैं:
क्या फूल चढ़ाऊ मै प्रभु के चरणों मे-
कंहा कैसे क्या उपहार दू में समझ ना पाऊ-
मुझें बता दे प्यारें प्रभु क्या पसंद मेरे प्रभु-
उसें तोड़ लाऊ तेरे लिए उसे चुन लाऊ तेरे लिए-
क्या फूल चढ़ाऊ मै प्रभु के चरणों मे-
कंहा कैसे क्या उपहार दू ये समझ ना पाऊ मुझे बता ...
