हमारे गांव में स्कूल के सामने का हैण्डपम्प डेढ़ महीने से खराब है, बच्चे दूर पानी पीने जाते है...

बैगापारा, ग्राम पंचायत-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तीरथ धुर्वे बता रहे है कि उनके गांव में स्कूल के सामने का हैण्डपम्प डेढ़ महीने से खराब है|स्कूल के बच्चे आधा किलोमीटर दूर पानी पीने के लिए जाते है. उस हैण्डपम्प से 20-30 घर के लोग पानी का उपयोग करते थे| लेकिन ख़राब होने के कारण झिरिया और नदी का गन्दा पानी लाकर पीते है उसके लिए सचिव सरपंच के पास आवेदन दिए थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सचिव@78980576037, सरपंच@7898959990, P.H.E.@9893883154.

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: SONG TIRATH DHURWEY VICTIMS REGISTER WATER

अपन सभा ग्राम सभा के, मजबूत बनवा अपन अधिकार के जान लेवा...ग्रामसभा जागृति गीत-

ग्राम-पनकेल, पंचायत-रामपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से शीला बेक एक ग्रामसभा जागृति गीत सुना रही हैं:
गांव सभा अपन सभा ग्राम सभा के-
मजबूत बनवा अपन अधिकार के जान लेवा-
अपन गांव में अपन राय देसालावा-
हर महिना मीटिंग बईठ के गांव में हाल चाल संग गोथियावा-
गांव कर लड़ाई झगड़ा गांव में सुलझावा-
थाना मती जावा हाय रे गांव में सुलझावा...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो...छत्तीसगढ़ी बायर गीत

ग्राम-वनबाँधा, ब्लॉक-पाली, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ से हरदावन सिंह उइके छत्तीसगढ़ी भाषा में एक बायर गीत गा रहे हैं, जो देवी की अर्चना-पूजा के समय गाया जाता है :
गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो-
इहाँ के ठाकुर देव जौकी लेइ जोहारे हो-
इहाँ के मरकी माता जौकी लेइ जोहारे हो-
इहाँ के बैगिन-बैगा जौकी लेइ जोहारे हो-
गाँव-गौरा समाज टेढ़ा गी बोहारे हो-
इहाँ के ग्राम जाता जौकी लेइ जोहारे हो...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: Hardawan Singh Uike SONG VICTIMS REGISTER

मोरे भारत माँ के माट्टी, जेकर हवे जबर छाती...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दमकसा, तहसील-दुर्गुकोंडल, जिला-कांकेर (उत्तर बस्तर ), छत्तीसगढ़ से शिवलाल उसेंडी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मोरे भारत माँ के माट्टी, जेकर हवे जबर छाती-
जे ला काथेगा भइया, छत्तीसगढ़ महतारी ना-
इहां देवधामी के डेरा, मनावें गौरी-गौरा-
ठाकुर देव के बसेरा, सबो घर तुलसी चौरा-
इहां तैंतीस कोटि के देवता हैं बड़ भाई-
जे ला कथेगा भइया, छत्तीसगढ़ महतारी ना-
बोवें कोदो-कुटकी, खावें महुआ घुघुरी-
खेलेबर लइका फुगरी, इहाँ खेलत हौवें लइका-दुदवा माटी-
जे ला कथेगा भइया, छत्तीसगढ़ महतारी ना...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: SHIVLAL USENDI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं है, कई बार कई जगह आवेदन दिए पर कोई ध्यान नहीं दे रहे...

ग्राम-नवगई, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) राजपति सिंह परस्ते बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 4 में हैण्डपम्प नहीं है तो वहां पर हैण्डपम्प खनन करने के लिए उन्होंने समाधान शिविर और जन समस्या निवारण केंद्र में भी आवेदन दिए थे| लेकिन उसका आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, S.D.M@7746873930, C.E.O.@9479082150, P.H.E. विभाग@9926603461, सरपंच@9575789750, सचिव@9617494180.

Posted on: Jul 13, 2018. Tags: HANDPUMP RAJPATI SINGH PARSTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »