स्वास्थ्य स्वर : बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग-
ग्राम-नारायणपाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगमोहन कश्यप बारहमासी फूल का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, यह फूल दो प्रकार का होता है, एक सफेद होता है और एक गुलाबी होता है, इस फूल के जड़ को पीसकर उसका अर्क बनाकर सेवन करने से रक्त प्रदर की समस्या में आराम मिल सकता है, इसका सेवन सुबह करना है, तीन दिन तक इसका सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7974907458. (AR)
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR CG HEALTH JAGMOHAN KASHYAP
पाटा-वाटा जायेस रे झुमका-झुमाली...हल्बी शादी गीत-
ग्राम छोटेकडमा, पंचायत-बड़े कडमा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोति कावडे उनके साथ है ग्रामीण महिला सेवती बाई हल्बी में के शादी गीत सुना रहीं हैं-
पाटा-वाटा जायेस रे झुमका-झुमाली-
वंदा सुसून देखबे रे मोदी कह जाएसे-
पाटा-वाटा जायेस रे झुमका-झुमाली...
Posted on: Oct 13, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI SONG SEVATI
गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है...
ग्राम-कोटवार पारा, महारा पारा, पंचायत-मादर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूधर, रामनाथ और उनके साथी बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क की समस्या है, रास्ते में नाला है उसके ऊपर पुल नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत हो रही है| 20 साल से ये समस्या बनी है, इस संबंध में उन्होंने पंचायत में आवेदन किया है लेकिन कब तक सड़क बनाने के लिये आदेश आयेगा जानकारी नहीं है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9131644045, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9009771924,
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM RAMUDHAR ROAD
गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है...
ग्राम-पटेलपारा, पंचायत-मादर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सामवती, रामवती, बबली, मांडनी कश्यप और धोबरी बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलता है, पहले वे नाले से पानी लाते थे, अब बोर बन गया लेकिन गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलता है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9131644045, CEO@8889251366. मांडनी कश्यप/ संपर्क नंबर@7725015179.
Posted on: Oct 12, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMVATI WATER
राशन कार्ड नहीं बना है, कई बार आवेदन कर चुके हैं...
ग्राम-भडरी, पंचायत-पतालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मातसु, पांडू, चन्ना, मासा और उनके साथी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, कार्ड नहीं बने होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, उन्होंने इसके लिये सचिव सरपंच के पास आवेदन किया है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9131339399. सरपंच@9340481181, CEO@7835814506.


