वनांचल स्वर : जामुन के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ़, बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को जामुन के आयुर्वेद गुणों के बारे में बता रहे हैं, जामुन हमारे आस-पास पाई जाने वाली एक औषधीय वृक्ष है, इसके फल गहरे काले रंग के होते हैं, गर्मियों के दिन में फलते और पकते हैं, फल रसदार, मीठे होते है, पके हुए जामुन खाने से स्टोन (पथरी), मुंह में छाले, पेट में कीड़े, जैसी बीमारी के लिए अच्छा ईलाज है, जामुन के गुठली का चूर्ण बनाकर डायविटीज, शुगर के रोगियों को आधा-आधा चम्मच सुबह-शाम को पानी के सांथ खिलाने से लाभ मिल सकता है, यह हमे आसानी से मिल जाता है, जिसका हमारी आर्थिक जीवन में कोई फर्क नही पड़ता : राघवेन्द्र सिंह@9424759941.
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वागत स्वागत राउर मन के बड़े दिन से बड़े जग से...स्वागत गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागत स्वागत राउर मन के-
बड़े दिन से बड़े जग से, स्वागत स्वागत राउर मन के-
मोर जग नही संगी कुर्सी और टेबल, नही गा हवय संगी फूल और चन्दन-
कैसे कराहूँ सगा तुम्हर अभिनन्दन, कर लो सेवा जोहार हो-हो-
तन ला बिछाहूँ सगा मन ला बिछाहूँ, खरहरा के पानी पांवों धोवाहूँ-
हरदी चावल के चंदन लगाहूँ, कर लो सेवा जोहार...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE BALRAMPUR HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से... क्रांति गीत-
ग्राम-मनातु, पंचायत-बामंदा, तहसील-चैनपुर (झारखण्ड) से मोहन यादव साथ में पार्वती खाखा एक क्रांति गीत सुना रहे है:
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से-
पिया सवाल पूछी आंधी तूफान से-
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से-
क्रांति कर बाजी डंका जरे लागिस सोने के लंका-
चमके तलवार जेखन सानू कर मियां से-
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से...
Posted on: Jul 23, 2018. Tags: JHARKHAND MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken handpumps got repaired after story on CGnet Swara...
ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण हरिवंश राय आयम, कोरिन राम,शंकर राम और गोविन्द्र यादव धन साय मरावी को बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 15 के तीन हैंडपंप लगभग तीन महीने से खराब थे, इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को दिया गया था पर वो कोई ध्यान नही दे रहे थे, तो साथी सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के दो सप्ताह बाद उनका हैंडपंप अब बन गया जिससे वहां के ग्रामीण बहुत खुश होते हुए सीजीनेट और अपने जिला अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर उनकी मदद की| धनसाय मरावी @7354620356 .
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HANDPUMP HARIVANSHRAI AYAM IMPACT KORINRAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हम सबे महिला लोग बलवान-बलवान- बलवान हैं...महिला जागरूकता गीत -
ग्राम-मनातु, पंचायत-बामदा, पोस्ट-कुरूमगढ़, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से पार्वती देवी एक महिला जागरूकता गीत सुना रही है:
हम सबे महिला लोग बलवान-बलवान बलवान हैं-
आपने को देखो तो सुंदर है आपने को देखो तो बलवान-
हम सबे महिला लोग बलवान-बलवान बलवान हैं-
हम सबे महिला लोग मूल्यान-मूल्यान मूल्यान हैं-
आपने को देखो तो सुंदर है आपने को देखो तो बलवान-
हम सबे महिला लोग बलवान-बलवान बलवान हैं...
