Impact : डबरी निर्माण का पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...

ग्राम-पुटनपारा, पंचायत-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ संतोष कुमार बता रहे है कि उनके गाँव में 2017 में डबरी निर्माण का काम चालू था और उसमे उन्होंने काम किये थे उसका पैसा एक साल से नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने 20 दिन बाद उनका पैसा मिल गया इसलिए वे साथी खुश है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिले के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: CG IMPACT SANTOSH KUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Bajaj Alliance agent took our money and disappeared, we lost our money, pls call Authorities...

Rajesh Kumar is calling from Uchirma village of Itafkala panchayat, Gaya district in Bihar and talking to Rampyare, Madankumar Das and Surendr Das who were betrayed by Bajaj Alliance’s insurance policy. They are daily wage labour and paid instalments with their little savings. But the Agent has not turned since the second instalment and not issued any receipts for the same. They’ve lost their money and faith and ask for help. You are requested to call Gaya Office@0631222011, Kolkata Office@03366049019. Rajesh@9835539196.

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: Rajesh Kumar SONG VICTIMS REGISTER

अवसर अपने कल भी होंगे, पेड़ लगा तो फल भी होंगे...गिरीश पंकज की कविता-

सुनील कुमार गिरीश पंकज की रचना सुना रहे हैं :
अवसर अपने कल भी होंगे-
पेड़ लगा तो फल भी होंगे-
मुद्दे माना है गरमाए-
बैठेंगे तो हल भी होंगे-
अच्छे लोगो की दुनिया में-
कमी नहीं है वो कल भी होंगे-
सावधान रहना ओ राही-
साथ तुम्हारे छल भी होंगे-
जीवन का दस्तूर यही है-
नायक है तो खल भी होंगे-
जो हमको खुशियों से भर दे-
जीवन में वे पल भी होंगे-
हमें तोड़ने वाले लेकिन कुछ संबल भी होंगे...

Posted on: Feb 07, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अबही नाम भइल बा थोरा, जबई छुट जाई तन मोरा...भिखारी ठाकुर का भोजपुरी गीत-

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार भोजपुरी के शेक्सपीयर माने जाने वाले भिखारी ठाकुर का एक गीत सुना रहे हैं :
अबही नाम भइल बा थोरा-
जबई छुट जाई तन मोरा-
तेकरा बाद पचास बरीसा-
तेकरा बाद बीस-दस-तीसा-
तेकरा बाद नाम होई जइहन-
पंडित,कलि ,सज्जन भदा गइहन-
नहरखी पाट पर पढ़ल भाई-
गलती बहुत लउकते जाई...

Posted on: Feb 06, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मारक स्थल पर एक लेख...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार अमर शहीद खुदीराम बोस का छोटा स परिचय बता रहे हैं कि खुदीराम बोस भारतियों के ह्रदय से ब्रिटिस शासन के दर को कैसे हटा कर हस कर फासी पर लटक गए थे आज भी जिले के क्रन्तिकारी विचारधारा वाले लोग सबसे पहले यहाँ आकर नमन करते हैं और इसके बाद ही अपने अभियान की श्रुवात करते हैं सभी भारतीयों के लिए यह स्मारक एक तीर्थ स्थल है-
एक बार बिदाई दे मा गोर आसे-
अमी हस-हस गोरगो फासी ओ भारत वासी-
एक बार बिदाई दे मा गोर आसे...

Posted on: Feb 05, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »