पीने के पानी की समस्या हैं, निवासी बारिश का दूषित पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम पंचायत-नेगानार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जानकी ठाकुर बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, लोग कुआ का पानी उपयोग करते हैं जो बारिश का पानी मिल जाने के कारण दूषित हो जाता है, निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, सरपंच@8839876838, सचिव@9340389958.
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR CG JANKI THAKUR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
नया राशन कार्ड देने के लिये 5 साल पहले पुराना कार्ड जमा हुआ था, अज तक काम नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-अलावा, लोहार पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सखाराम मंडावी, तुलाराम और लक्ष्मण सोरी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, उनका कहना है नया राशन कार्ड बनवाने के नाम से पुराना कार्ड जमा हुआ था 5 साल हो चुके हैं लेकिन आज तक नया कार्ड नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें, जिससे राशन मिल सके| सरपंच@9691206560, CEO@7835814506. सखराम मंडावी@7587791656.
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA RATION CARD PROBLEM SAKHARAM
हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-धनारू पारा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुद्धराम पोड़यामी, सीताराम पोड़यामी और उनके साथियों का कहना है गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, निवासियों ने इसके बारे में सरपंच के पास शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263913981. CEO@8889251366, सचिव@8319300736, सरपंच@9399624147, PHE@8871541769.
Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR BUDHDRAM PODIYAMI CG LOHANDIGUDA PEOBLEM WATER
दो किलोमीटर रोड़ ख़राब आने-जाने में दिक्कतें होती, कृपया बनवाने में मदद करें...
ग्राम- मारडूम के आश्रित मोहल्ला (धनोरापारा) ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कुंजाम उनके साथ है ग्रामीण युवा साथी सोलू पोडयामे, बुध राम पोडयामे, तुलसी राम पोडयामे, सिलो राम पोडयामे, बता रहें हैं दो किलोमीटर रोड़ की समस्या रोड़ होने की वजह से यह के स्कूली बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं, और ना ही इस गाँव तक एमुलेशन नही आ पाती आपातकाल स्थिति में रोड़ की समस्या को लेकर ग्राम सभा तथा जनपत कार्यलय में शिकायत किये किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फोन नंबरों बात करके दो किलोमीटर रोड़ बनवाने एम् मदद करें: कलेक्टर@84956694, CEO@8889251366, सचिव@8819600738, संपर्क@6263913981 (176359) RK
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM RAMESH KUNJAM RAOD
सिंचाई के लिये सुविधा नहीं है, बांध बनवाने में मदद करें...
ग्राम-ढोढरेपाल, पोस्ट-चीतापुर, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से डंगेश्वर भारद्वाज और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में सिंचाई की सुविधा नहीं है, जिसके कारण बारिश के भरोसे खेती होती है| निवासियों का कहना है गाँव में बांध बन जाने से समस्या हल हो सकती है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर बांध बनवाने में मदद करें : सचिव@8770999656. CEO@7835814506.
