तुम्ही हो बंधु ,सखा तुम्ही हो... प्रार्थना गीत-

ग्राम-सुरनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोपीनाथ मंडावी एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो
तुम्ही हो बंधु ,सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो साथी ,तुम्ही सहारे
कोई न अपना शिवा तुम्हारे
तुम्ही हो नइया ,तुम्ही खीवईया
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो..

Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG DANTEWADA GOPINATH MANDAVI SONG

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलीयों के वजह से गाँव छोड़ना पड़ा,

ग्राम-टेमरू शान्तिनगर,जिला-नारायणपुर, बस्तर,(छत्तीसगढ़) से सोनाय कोर्राम जी बता रही है कि इनका मूल गाँव को नक्सलियों की डर की वजह से छोड़ना पड़ा था| पीडिता कहती है कि सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पाई है, कृपया पीड़ित परिवार से सम्पर्क कर इनकी समस्या के समाधान करने का प्रयास करें|
संपर्क नंबर@8103204717,CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीडितो का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय गाँव छोड़ कर आये हैं...

ग्राम-गंगालूर गुनापारा,जिला-बीजापुर,(छत्तीसगढ़) से केलाश दुर्गम पिता गोपाल दुर्गम बता रहे हैं कि उन लोग 2006 सलवाजुडूम के समय गंगालुरु से बीजापुर आये हैं उनके परिवार से आठ लोग रहते हैं उनको गंगालुरु से कोई दिक्कत नहीं था सलवा जुडूम का डर के कारण सब गाँव के लोग आते देकर उन लोग भी आये पर उनको बीजापुर में कुछ सुविधा नहीं मिला पहले एक या दो साल तक राशन पानी दे रहे थे अभी बंद हो गया हैं और घर भी खुद बना लिया हैं उनको राशन कार्ड से चावल मिलता हैं अभी भी उन लोग उनके गाँव में जाकर खेती काम कर सकते हैं अभी T.H.E.D, विभाग में पर्वेट नौकरी करता हैं आधिक जानकारी इस नंबर पर बात कर सकते हैं| पीड़ित परिवार@9399811300

Posted on: Jun 26, 2022. Tags: CG KELASH.DURGAM RAJISTER VICTIM VICTIMS

सहकार रेडियो: ज्ञान विज्ञान : महान आविष्कार (छपाई मशीन, टेलिस्कोप, कताई और बुनाई आदि) / स्वर - कौसर अल

श्रोताओं, सहकार रेडियो पर ज्ञान विज्ञान की श्रृंखला में आजसे आप सुनेंगे दुनिया के महान आविष्कारों की रोचक कहानियाँ| इसकी कई कड़ियों में आप जानेंगे अलग अलग आविष्कारों के बारे में| प्रस्तुत है इसकी पहली कड़ी जिसमे आप सुनेंगे छपाई मशीन, टेलिस्कोप, सेक्सटेन और क्रोनोमीटर, कताई और बुनाई, भाप का इंजन आदि आविष्कारों के बारे में|

इस पुस्तिका का शीर्षक है “महान आविष्कार”। इसके लेखक हैं रिचर्ड बूवुड और चित्र बनाए हैं रॉबर्ट आयटन ने। वीडियो में इस्तेमाल किये गए कुछ चित्र इंटरनेट से भी लिए गए हैं| आवाज़ है मुंबई, अनूपपुर, मध्य प्रदेश से साथी कौसर अली की| ध्वनि सम्पादन किया है शिल्पी ने|

कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक:
https://youtu.be/7lpWK2ja1Pk वेबसाइट पर सुनें/ऑडियो डाउनलोड करें:
https://www.sahkarradio.com/chart/gyan-vigyan-mahan-aavishkaar-part-1/ इस पुस्तिका को हमने लिया है वेबसाइट https://epustakalay.com/ से।

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: RADIO SAHAKAR

पर्यावरण दिवस के बारे में बता रहे हैं...

अहमदनगर (महाराष्ट्र) से नरेंद्र हरियाणे पर्यावरण दिवस की बधाई दे रहे है:
पर्यावरण 1972 से मनाया जा रहा है पर्यावरण के बिना हम सब का जीवन अधूरा है पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिये पर्यावरण से ही पेड़ पौधे पशु पक्षी सब है पर्यावरण को दूषित न करे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा साईकिल का उपयोग करें जिससे पर्यावरण बचा रहे अभी कोरोना काल चल रहा है वातावरण शुद्ध रखिये पर्यावरण को बचाइये|

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: MHARASHTRA NARENDRA HARIYANE STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »