भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल पाइकपारा-1 ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जमनी ठाकुर देवकी एवं उनके साथी हल्बी भाषा में विवाह के समय गाये जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
भाटा भाटा जईस रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
ए बाट कायके जासे रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
कहाँ जासीत बलिस रे झुमुक झुमाली जानू-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
मारी मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे-
कोनो मारी रे नौन्दल जावां रे...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA HALBI SONG JAMANI THAKUR
हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है, नाले का पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम मंडावी बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है| पारा में 4 हैण्डपंप है जिसमे 2 ख़राब है बाकि से ख़राब पानी निकलता है जिसके कारण उसका उपयोग निवासी नहीं करते हैं| निवासी पानी के लिये नाले और खेत का उपयोग करते हैं| पारा में 80 घर है| निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6261970281.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BAMANRAM MANDAVI BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
गाँव में सड़क की समस्या है, कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-भाटागुड़ा, पंचायत-मेंड्रा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोइंचे बता रही हैं कि गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, कीचड़ हो जाता है, वाहन नहीं जा पाते हैं, इसके लिये उन्होंने सरपंच सचिव के पास अपनी बात को रखा लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@6266251417, सचिव@9406109547, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6263672229.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GOINCHE ROAD PROBLEM
राशन कार्ड नहीं है, बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता है...
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से इड़मा कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड बना है, खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं, परिवार में 2 सदस्य हैं| निवासी जोगा बता रहे हैं, उनके परिवार में 2 सदस्य हैं और उनका राशन कार्ड नहीं बना है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें:
सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6261970281.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IDMA KAWASI PPROBLEM RATION CORD
हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रतेंगा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कश्यप बता रहे हैं बीजाकासापारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9430313721, कलेक्टर@8458956694.
