स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाले सिर दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रहेंगी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत शर्मा गर्मी के दिनों में होने वाले सिर दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| धनिया पाउडर एक चम्मच और आंवले का पाउडर एक चम्मच दोनों को एक कप पानी में भिगोकर रात को रख दें| उसके बाद सुबह उसे घोलकर पीयें | इससे लाभ हो सकता है, और यह किसी भी स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है| अधिक जानकारी के लिए दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : रक्त शुद्धि का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा रक्त शुद्धि हेतु या रक्त विकारो को दूर करने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं, 100 ग्राम अनंत मूल का चूर्ण, 50 ग्राम सौंफ और 10 ग्राम दालचीनी सभी को मिलाकर पीस लें, उसके बाद एक कप दूध में एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच चूर्ण मिलाकर चाय की तरह उबालें और छानकर 2 से 3 बार नियमित सेवन करें, इससे रक्त शुद्धि में लाभ हो सकता है, और त्वचा संबंधी समस्या में भी आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 30, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक चम्मच गेंदे के बीज और उतना ही मिश्री एक कप दूध के साथ सुबह-शाम प्रतिदिन कुछ हफ्ते सेवन करें, इससे लाभ मिल सकता है, गेंदे के बीज को सुखाकर रख सकते है, ये कही भी मिल जाता है, लोग इसे घरो में लगाते है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 26, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: शराब छुड़ाने का घरेलू नुस्खा -

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हमें शराब छोड़ने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि शराब पीना आज के समय में एक फैशन हो गया है, लेकिन ये शरीर के लिए हानिकारक है, इस आदत को छुड़ाने के लिए अजवाइन 250 ग्राम, 5 ग्राम ईलायची, 2 लीटर पानी में उबालें जब पानी 250 ग्राम बच जाए, तो उसे सुरक्षित रख ले और एक-एक कप सुबह प्रतिदिन सेवन कराना है, इससे धीरे-धीरे शराब पीने की आदत छूट सकती है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA MUNGELI SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पुराने बुखार या जीर्ण ज्वर का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पुराने बुखार जिसे जीर्ण ज्वर के नाम से भी जाना जाता है, का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित हैं वे चिरायता, सोंठ, वच, आंवला और गिलोय सभी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें और एक-एक चम्मच दिन में तीन बार सेवन करें, इससे आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »