पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें...
सुखराम नुरेटी, पिता बकसु नुरेटी ग्राम-कान्हागांव,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पिता जी को 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें| वर्तमान में गुडरीपारा में रहते हैं, उनके पिता जी के घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646849553.
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हमारें नाम से गाँव में जमीन था, गाँव वाले ने नक्सलियों का आरोप लगा... कर भगा दिये
ग्राम-गुडरीपारा, नारायणपुर, जिला-नारायणपुर,बस्तर(छत्तीसगढ़) से रामकुमार यादव जी अपनी कहानी बता रही हैं, मेरे पिछले गाँव में हम हमारी जमीन थी उसमें गाँव वालों ने कब्जा कर लिए और जब उनका विरोध किए तो नक्सलीयों से शिकायत कर दी| नक्सलियों ने डराकार हमारी जमीन ले ली और गाँव से भगा दिया|गाँव वालों ने मेरे पापा को भी मार दिया| हमे भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी मांग है|
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST NARAYANPUR RAMKUMAR VICTIM YADAV
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण अपना गांव छोड़ कर आना पड़ा...
बीसलाल सलाम, पिता सोमनाथ सलाम, ग्राम पंचायत-कटगांव, ब्लाक-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2005 आयें हैं| वर्तमान में अंतागढ़ में रह रहे हैं, कोयलीबेड़ा में आना-जाना करते थे फिर गांव वाले ने उनको बताएं की आपको बोले रहे हैं की पुलिस लोगों के साथ में हैं मुखबिरी करतें हैं करके संका करते थे| उनको पता चला फिर वे गांव आना जाना बंद कर दिए| घर में 5 परिवार है| उनके भाई लोग गांव में खेती बाड़ी करते हैं| बड़े भाई लोग को परेशानी होगा कर के अभी नहीं जा रहे हैं, पुलिस में नौकरी कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646063779.
Posted on: Mar 29, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UATTR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
राजूराम वड्डे, पिता लालूराम, ग्राम पंचायत-लेचूम, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, नक्सलियों लोग उनको परेशान करते थे। नारायणपुर जाते हों पुलिस वालों को हमारा खबर देते हो कर के उनको गांव से नक्सलियों ने भगा दिए। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से भाग कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं, और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7647933079.
Posted on: Mar 29, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RAJURAM WADDE VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों से डर से अपना गांव छोड़कर गांव से बाहर रह रहें थे...
अनिला दर्रा ग्राम पंचायत-मलकनार, कोइलीबेडा, ब्लाक-आंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों से डर से अपना गांव छोड़कर गांव से बाहर रह रहें हैं। वर्तमान वे लोग गुडरी पारा नारायणपुर, उनके पापा को नक्सलियों से मार दिए हैं, अभी मां बेटी रहते हैं। सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला हैं मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं पढ़ाई कर रही है उतना उन्हें जानकारी नहीं के क्यूंकि बहुत छोटी थी। उनके मां को पूरा पता हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9301957990.
