गाँव में सड़क ख़राब है जिससे अवा जाही में दिक्कत होती है...

ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से नेतूराम कोर्राम और कस्टूराम बंछोर बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड ख़राब है, गाँव में योजना के अंतर्गत सीसी सड़क बना है जो ख़राब हो चुका है जो राजागाँव से कुकार तक है, सड़क की लम्बाई लगभग 4 किलोमीटर है सड़क ख़राब हो चुकी है जिससे अवा जाही में दिक्कत होती है, इसके बारे में उन्होंने ग्राम सभा और स्थानीय नेताओं के पास आवेदन दिया हैं लेकिन वे समस्या को अनसुना कर दे रहे हैं, वहां पर 3 हजार आबादी है जो उस सड़क से आना जाना करते हैं वाहनों को दूसरे रस्ते से जाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समाया को हल कराने में मदद करें : सचिव/ श्यामुराम कश्यप@9826834489, कलेक्टर@9399394695. कलटीराम बनसोड / संपर्क नंबर@6261279344.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

2019 में रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे मजदूरी का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-पांडेआठ गांव, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बसिराम मरकाम बार रहे हैं, रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकारियों के कहने पर उनके पास लोगो ने
2019 में काम किया था, जिसका पैसा मजदूरों को नहीं मिला है, वे इस संबंध के सचिव सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते लोगो को गुमराह करते हैं, लगभग 15 मजदूरों ने काम किया था, सभी परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : सचिव@9340161017, SDM@8827662723, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / रामसाय मरकाम@9770469205.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में लोग खेती पर आश्रित है खेती जीवन यापन का साधन है...

ग्राम-पांडेआठ गांव, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बसिराम मरकाम बता रहे हैं उनके गाँव में मक्का, धान और सब्जी की खेती करते हैं, पानी के लिये नदी का उपयोग करते हैं, गर्मी के दिनों में दिक्कत होती है, बसिरम बता रहे है उनके पास साधन है जिसका उपयोग कर वे सब्जी की खेती करते हैं और उसी से अपना जीवन यापन करते हैं, मक्का के लिये वे बाजार से बीज खरीदते हैं, राशयानिक खेती करते हैं, इस तरह से गाँव में अधिकतर रोजगार का साधन खेती है| यदि पानी की व्यवस्था में अच्छी हो तो वे गर्मी में भी अच्छे से सब्जी की खेती कर सकते हैं : कमलेश मरकाम@6260381466.

Posted on: Feb 10, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

सर्प काटने पर जड़ी से दवा बनाकर इलाज...

ग्राम-डोंगरीगुडा, पंचायत-जोबा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से घुन्दरू राम कश्यप बता रहे हैं वे सरपंच पारा में रहते हैं, सर्प काटने पर लोगो को दवा देते हैं अभी तक उन्होंने कई लोगो को सर्प काटने पर दवा दिया है, जिस जड़ी का वे उपयोग करते हैं उसका नाम कुनवा जड़ी है, ये जड़ी उन्हें जंगल से प्राप्त होती है, इस विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर/ गोविंद नेताम@6260425783.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

वार्ड में पानी की समस्या है हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से समलू राम पोयामी और दासू राम पोयामी बता रहे हैं उनके वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है, उनको दुसरे के घर से पानी लाना पड़ता है जो व्यक्तिगत बोर है, यदि देने वाले पानी के लिये मना कर दे तो उन्हें दूर जाना पड़ता है, उनका कहना है वार्ड में हैण्डपंप होना चाहिये जिससे लोगो को पानी की सुविधा हो सके, इस संबंध में वे अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता है लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वार्ड में 200 की संख्या है, निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9826834489, कलेक्टर@9399394695. संपर्क नंबर@6261279344.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »