पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
समारू गोटा, शांतिनगर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 22 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी समारू गोटा का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489142156. GT
Posted on: May 11, 2021. Tags: CG NARAYANAPUR PROBLEM SAMARU GOTA WATER
मेरा राशनकार्ड एक रूपयें वाला बना था, अभी दस रुपयें में राशन मिलता हैं, कृपया मदद करें...
शांतिनगर, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से तुलाराम गोटा बता रहे हैं, उनका राशनकार्ड 2016-17 में एक रूपयें वाला राशनकार्ड बना था, अभी दस रूपयें वाला बना दियें हैं, इसके लिए सचिव सरपंच को बोले पर उनलोग बोले नही बनेगा, इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर इनका मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9098142258.GT
Posted on: May 11, 2021. Tags: CG NARAYANAPUR PROBLEM RATION KARD TULARAM GOTA
पीड़ितों का रजिस्टर :अपना जगह छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर में बसे हैं, और उनका राशनकार्ड नही बना हैं,
ग्राम-आकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भीमलता नेताम बता रहे हैं, नक्सली हिंसा के कारण अपना जगह छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर में बसे हैं, और उनका राशनकार्ड नही बना हैं, उन्होंने सचिव सरपंच के पास निवेदन किया था| लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6261269827. GT
Posted on: May 10, 2021. Tags: BHIMLTA NETAM CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PROBLEM RASHAN KARD VICTIMS RAJISTAR
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद की अपील-
शांतिनगर, तहसील+जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से बजुराम बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता हैं, ज्यदातर गर्मी के दिनों में परेशानी होती हैं, पानी के लिये खुदाई किया गया है, लेकिन पाईप नहीं लगा है, जिससे पानी की समस्या हो रही है| इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9131568261. GT
Posted on: May 08, 2021. Tags: BAJURAM CG NARAYANAPUR PROBLEM WATER
हमारे पारा में बिजली लगा हैं, लेकिन मीटर नही लगा हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद की
ग्राम पंचायत-बारसूर, ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुधारू राम मंडावी बता रहे हैं, उनके में 5 घरों बिजली लगा है लेकिन मीटर नही लगा हैं, लाइनमैन बोल रहा था 1 घर में 5000 रूपयें लेंगें बोले हैं| इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407966201. GT
