संदेश रिकार्ड के बाद समस्या का निराकरण हुआ

ग्राम-नवगोई (पाँडवपारा) से कमलेश कुमार जायसवाल जी सीजी नेट के श्रोताओं को धन्यवाद देते हुआ कहते है इनके गाँव में पानी की समस्या थी|गाँव में एक ही नल थी और वह भी 15 महीने से खराब पड़ी थी| इस गाँव में 8 घर और 40 लोग रहते हैं जिनको नल खराब होने काफी दिक्कत हो रही थी|इस कारण इनके द्वारा सीजी नेट में शिकायत दर्ज किया गया था|शिकायत के 15 महीने बाद गाँव में इस समस्या का निराकरण हुआ|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8889434417.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: KAMLESHKUMAR JAYSWAL NAVGOI PANDVPARA PROBLEM SOLVED WATER

एक सच्ची घटना साझा कर रहे हैं-

उमेश कुमार निषाद जिला-महासमुद (छत्तीसगढ़) से अपनी साथ घटी एक घटना साझा कर रहे हैं, वे घर पे अकेला था तभी एक फेरीवाला घर पे आया और कुछ चीजें मांगने लगा जैसे ही मै अंदर गया उस व्यक्ति के लिए चावल लेने वह व्यक्ति चुपके से अंदर आकर मुझे कपसे से गले को दबोचा और मेरा मुहँ दबाने की कोशिश किया| मै अपने बचाव में मोबाईल को लेकर पोलिस का नंबर डायल किया तब वह व्यक्ति भाग गया| कृपया छोटे बच्चों को घर में ना छोड़े| संपर्क नंबर@7000352961.

Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG MAHASMUND NISAD STORY THIEF UMESH KUMAR

हमारा आज तक राशन कार्ड नहीं बना है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बोरसरर, (मुकामपुर) जिला-जांजगीर (चापा) (छत्तीसगढ़) से रवींद्र कुमार बता रहे हैं वे शिकायत दर्ज किए हैं| मार्च में राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया गया है| और आज 7 जनवरी है अब तक उन्हे राशन कार्ड नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए हैं परंतु आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7805021763, सचिव@9340026871,सरपंच@9755725144.

Posted on: Jan 08, 2022. Tags: CG JANJGIR PROBLEM RATION CARD RAVINDRA KUMAR

गांव में एक हैंडपंप हैं तिन साल से खराब हो गया है, कृपया मदद करें-

ग्राम-मदनपुर, जिला-बस्ती (उत्तरप्रदेश) से मै रवींद्र कुमार हूँ मैं सीजी नेट के श्रोताओं से कहना चाहता हूँ कि मेरे गाँव मेन हैंडपम्प की समस्या है, गाँव में 3 हैंडपम्प है किन्तु सभी खराब हैऔर इस बात को 3 साल हो गए हैं कोई व्यक्ति आकर ठीक भी नहीं करता है| मैं आप लोगों से मदद चाहता हूँ कि मेरे गाँव का हैंडपम्प बन जाए या फिर घर-घर नल-जल योजना शुरू की जाए| संपर्क नंबर@8707502701.

Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTI HANDPUMP PROBLEM RAVINDRA KUMAR UP WATER

मुफ्त बिलजी योजना के तहत बिजली माफ करवाना है कृपया मदद करें

ग्राम-नगवा, पोस्ट-सरहरी, जिला-गोरखपुर,ब्लाक-जंगल(उत्तरप्रदेस) से आनंद कुमार जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है कि सरकार के द्वारा बिजली को लेकर एक योजना चल रही मुफ्त बिलजी योजना| इस योजना के तहत गरीब परिवार में बिजली फ्री में दी जाती है| इनका कहना है कि इन्हे भी बिजली माफ करवाना है |कृपया अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर समस्या के समाधान मे मदद सकते हैं| संपर्क नंबर@ 7992102705.

Posted on: Jan 08, 2022. Tags: AANANDKUMAR NAGWA FREE GORKHAPUR LIGHT PROBLEM UP

« View Newer Reports

View Older Reports »