वनांचल स्वर: सर्पदंश का आसन और असरकारी ईलाज...
ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पटेल बता रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को सांप के द्वारा काटे जाने का इलाज सिखा दिया है। उनका इलाज करने का तरीका काफी सरल है। वह केले के छिलके को कूटने के बाद उसका रस निकाल देते हैं और पीड़ित को पिला देते हैं। केले के छिलके का रस सांप के जहर को काट देता है। वह अब तक इस प्रयोग से बहुत लोगों का इलाज कर चुके हैं।
Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VEER SINGH
वनांचल स्वर: इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है-
ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि उनके गांव से सभी लोग जंगल पर आश्रित हैं। इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है।
उनके गांव में हलबा और गोंड जनजाति के लोग रहते हैं। संपर्क@8839492918. (185603) GT
Posted on: Feb 15, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR
वनांचल स्वर- लॉकडाउन में दिया वन ने साथ...
ग्राम-चाहचड़, तहसील-दुर्गुकोंद्ल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतराम सलाम बताते हैं कि लॉकडाउन के समय जीवनयापन करना मुश्किल था, भोजन उपलब्ध नहीं था बहुत तकलीफ थी। महुआ ही था उसी से दो तीन प्रकार की चीज़ जैसे लाटा भूंज, और सब्जी बनाकर उसमें सरई का बीज डालते थे। जब महुआ खत्म होने लगा तब कोलियारी, हवाली भाजी, खट्टा भाजी बनाया जाता था। जब नमक, मिर्च खत्म होने लगा तब व्यापारी से बात करके गांव में उपलब्ध करवाया गया। हम लोगों ने हर्रा, बेहड़ा खाया और काफी सारे बच भी गया था, तब हमने व्यापारियों को गांव बुलाकर बेच दिया। हमें जो पैसे मील थे उनसे हमने जरूरत का सामान खरीदा। हम लोग जंगल से भाजी, चेरोटा, करोल, बांस और कढ़ी का छोटा छोटा पौधा लेकर आए।
संपर्क@7647070617. (185579) GT
Posted on: Feb 15, 2021. Tags: CG KANKER SANTRAM SALAM VANANCHAL SWARA
पीडितो का रजिस्टर : 2005 में पुलिस वाले आये थे, रात को मैं घर में सो गया था मुझे उठाकर ले गए...(गोंडी में)
जिला-कांकेर, थाना-अंतागढ़, (छत्तीसगढ़) से हरीराम पिता गुटेराम (गोंडी में) बता रहे हैं कि 2005 में पुलिस वाले आये थे, रात को मैं घर में सो गया था मुझे उठाकर ले गए, कांकेर में 90 दिन था, वकील से बात करके ज़मानत किया, मेरी पत्नी यहां वहां से उधारी में पैसे मांगी वकील को देने के लिये, अभी तक हम उन लोगो को पैसा भी वापस नही कर पाए हैं, पति पत्नी दो ही लोग रहते हैं बच्चे नही है, अभी बुजुर्ग हो गए हैं दोनो काम भी नही कर पा रहे हैं, मेरी पत्नी का पैर में शुरू से सूजन हो गया हैं, अभी तक ऐसी ही हैं, शासन कि ओर से एक घर का मांग कर रहे हैं, सम्पर्क नम्बर @7587145102 (184362) D
Posted on: Feb 14, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने तीन बार तक जेल लेके गया गरीब हूँ सरकार मुझे अब तक मदद नही किया...
ग्राम-सोडे, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से बिरसिंग अचला बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने लगातार 3 बार तक नक्सली समझकर झेल में रखा है | ये साथी पहली बार में जेल की सजा लगभग 35 दिन, दुसरा में 2-2 साल तक जेल में रहा था| और जब वे जेल में थे तब उनके घर में हालात बहुत खाराब हो गया था| घर में एक बेटी थी जिसका अब शादी हो गया है| वे अकेले हैं काम धंधे भी नही कर सकते हैं, उनका कहना है सरकार उन्हें अब तक मदद नही किया| वे सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं| की उन्हें कोई सरकारी रोजगार दे ताकि वे अपने घर के आर्थिक समस्या को दूर करने में मदद हो सके| सम्पर्क नम्बर@7587145102.
