मैं विकलांग हूँ, मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिलता है शिकायत करने पर कोई अधिकारी सुनते नहीं है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज नदीपारा, ग्राम-मेन्डोली, पंचायत-झारम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सुक्को मंडावी पिता लकमा बता रहे है कि वे विकलांग है लेकिन उनको विकलांग पेंशन नहीं मिलता है और न ही साइकिल मिला है | उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर विकलांग पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, सचिव@9406072268. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647066189.
Posted on: Nov 11, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नल जल के लिए 2014 में प्रस्ताव पारित किये थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ है ...
मरकानार पारा, ग्राम-डेगलरास, पंचाय-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पदमलाल वासुदेव बता रहे है कि उनके पारा में 2014 में ग्रामसभा में एक प्रस्ताव पारित किये थे नलजल योजना में अक्षय उर्जा से सोलर पम्प लगवाने के लिए. उस पारा में 15-20 घर है और सोलर पम्प लग जाता तो उनको पानी की सुविधा होती लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर सोलर पम्प लगवाने का अनुरोध करें: सरपंच@8827826099, सचिव@8120492032, जल संसाधन विभाग@7509166326, जिला C.E.O.@9669577888, कलेक्टर@9179530000. पदमलाल वासुदेव@9407933730.
Posted on: Nov 10, 2017. Tags: PADAMLAL VASUDEV DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
नानो वया नानो वय वय नानो वया नानो...हल्बी गीत
ग्राम-मांझीपदर, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से विशम्भर कश्यप बस्तर के पशु, पक्षी एवं झील वादियों से सम्बंध में एक हल्बी गीत सुना रहे है:
नानो वया नानो वय वय नानो वया नानो-
नानो वया नानो वय वय नानो ली व्यया-
जंगल जाडी नदी पहाड़ी बाघ चित्तर समर घोड़ी-
काय कर माचो धनी ये माचो बस्तरिया-
नानो वया नानो वय वय नानो वया नानो...
Posted on: Nov 10, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHAMBHAR KASHYAP DANTEWADA
किसान स्वर : पुरानी परम्परा से खेती करते है और कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते...
ग्राम-बड़े बचेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोविन्द कुंजाम बस्तर के रहन सहन और यहां की खेती के तौर तरीके के बारे में बता रहे है. वे बता रहे हैं कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में आता है और यहाँ पर पूर्वजो से जो खेती क्रिसानी होता है वो परम्परा आज भी है आज भी वे लोग ज्यादा खेती और मजदूरी करते है | वे लोग खेत में धान, गोंदरा, कुटकी उड़द, मुंग जोंदरा, ज्वार, ये सारी फसले लगाते है| वे लोग कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते है केवल देशी गोबर खाद का उपयोग करते है | देशी गोबर से उगाये वाले अनाज को खाने से बीमारियाँ भी ठीक हो जाती है| हमारे पास जो भी देसी बीज है वह हम किसी भी साथी को भी चाहिए तो उनको दे सकते हैं. रूपलाल मरावी@7697080920.
Posted on: Nov 10, 2017. Tags: GOVIND KUMAR KUNJAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Dantewada Bultoo (Bluetooth) Radio in Halbi and Gondi : 10th Nov 2017...
Today Lalit Sodi and Ramesh Kunjam are presenting Bultoo Radio program in Halbi and Gondi languages in this latest edition of Bultoo radio with stories from Dantewada district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.



