पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के कारण तेलंगाना पहुंचे..

ग्राम-कोयागट्टा,ब्लॉक-पल्वांचा,जिला-भाद्रद्री कोठागुदेम (तेलंगाना) से माडकम लक्ष्मण बता रहे है की वे 2005 सलवा जुडूम डर के दौरान छत्तीसगढ़ में अपना घर गाँव छोड़ सीमावर्ती प्रदेश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पलायन कर गए 15-18 साल हो रहा है,उन्होंने अपना जीवन यापन के लिए तेलंगाना जंगल को काटकर अपना खेत बनाये थे|पर वन विभाग वाले ने उन्हें वहां से भी भगाने कि धमकी दे रहे है,

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BHADRADRI GATTA PALWANCHA KOTHAGUDEM TELANGANA KOYA MAOIST REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम किए, 2014 में आत्मसमर्पण किए...

ग्राम पंचायत फरसगांव, ब्लाक फरसगांव, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुकलु राम नेताम जी बता रहे हैं पहले नक्सली संगठन में काम करते थे। डर के कारण उस संगठन में शामिल हुए थे। उस समय नक्सलियों से बहुत दबाव था घर में आके खाना खाया करते थे। फिर उन्हें दोनो तरफ से डर हुआ। पुलिस और नक्सली से। गांव फिर उन्होंने भाग गए थे 11 साल रायपुर में थे। उनके परिवार वाले गांव में ही थे। उनके वजह से घर में परेशान किए। नक्सली और पुलिस का बात नहीं मानने से दोनों तरफ से बहुत दबाव था। दोनों तरफ से मरने की धमकी दिए। रायपुर से आने के बाद 2014 डोंगरगांव में आत्मसंपर्ण हुआ और विश्वास दिलाए अब कुछ नहीं होगा कर के फिर अभी फरसगांव में रह रहे हैं। सरकार के तरफ से उन्हें 5 हजार रूपए मिला था। परिवार में 4 लोग रहते हैं। अभी उतना दिक्कत नहीं हैं परंतु डर बना रहता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7725027532.

Posted on: May 20, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितो का रजिस्टर:छत्तीसगढ़ में जमीन न होने के कारण तेलंगाना जाना पड़ा-

ग्राम-केशवपुरम,ब्लॉक-मांगपेटा,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि छत्तीसगढ़ में उनके परिवार के लिए जमीन न होने के कारण 2003 को छ;ग से दुसरे राज्य तेलंगाना चले गए है,20 साल से खेती कर रहे जमीन को तेलंगाना सरकार ने उनके जमीन पर पौधारोपण लगा रही है उन्हें अब खेती करने के लिए जमीन नहीं कुली मजदूरी करके अपना और परिवार का जीवन यापन चला रहे है | जमीन कब्जे के साथ-साथ महा के अनुसार वहां की सरकार उन्ही आदिवासियों से पैसे भी ले रही है

Posted on: Apr 19, 2022. Tags: . KESHVAPURAM MADAVU PAVAN MANGAPETA MAOIST MULUGU REGISTER TG VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कियें. परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...

ग्राम पंचायत-धनेली, थाना-कोर्र, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रज्जूराम गोटा बता रहे हैं नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कर रहे थे| उस समय छोटे उम्र के थे| उनके गांव में 2008 आना चालू कियें| फिर उनको नक्सली में जाने का मन करता था| जाने के बाद कुछ दिन अच्छा रहा लेकिन बाद में बहुत परेशानी हुआ अपने परिवार के साथ रहने नहीं देते थे| वहां से परेशानी के कारण आत्मसमर्पण करना पड़ा 2014 में आत्मसमर्पण किये| आत्मसमर्पण करने के बाद अपने गांव तरफ नहीं जा सकते अभी भी नक्सली से डर बना हैं वर्तमान में कांकेर में रह रहे हैं| सरकार के तरफ से जमीन मिला था वहीं घर बना के रह रहे हैं| और नौकरी कर रहे हैं गोपनीय सैनिक में 12000 रूपयें वेतन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489470285.

Posted on: Mar 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-कोतुल, ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम पोटाई बता रहे हैं उनका राशनकार्ड 10 रूपयें बना है| नक्सली लोग आके गांव में युवाओं युतियो को मांगते थे| नहीं भेजने से धमकी देते थे| बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं| गांव में पूरा घर को तोड़ दिए| सरकार ने जमीन दी है वहीं घर बना के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| पूरा गांव में अभी भी जाने से खतरा है| तो खेती बाड़ी भी नहीं कर सकते हैं गांव में जाके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587455110.

Posted on: Mar 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »