आवो संगी दीप जलाबो, आ गए है दिवाली त्यौहार...दीपावली गीत -

भोरमदेव वनांचल विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू दीपावली के शुभ अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं :
आवो संगी दीप जलाबो आ गए है दिवाली त्यौहार-
रावन ला राम मारके अयोध्या ला आये हे-
चम्पा,चमेली, गुलाब ले दसमन ले घर सजाबो-
गोंदा फूल गाडी घोड़ा धोके हमन रखबो-
आरती उतारबो लक्ष्मी देवता के कुबेर ला मनाबो-
कोना-कोना मा दीप हा जलही-
आबा संगी जुल मिल मनाबो दिवाली त्यौहार...

Posted on: Oct 19, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

राशन वितरण में भेदभाव का आरोप, अधिकारियों पर शिकायत का कोई असर नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू के साथ मे शांति बाई साहू आरोप लगा रही है कि उनके गाँव में खाद्यान्न वितरण में धांधली हो रही है किसी को 35 किलो तो किसी को 7 किलो चावल मिलता है इस प्रकार से भेदभाव किया जाता है उन्होंने इस बारे में कई अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि सभी को समान राशन मिल सके : कलेक्टर@9424244617, जिला खाद्य नियंत्रक@9424168147, सरपंच@8462806731, CEO@9826158979, विधायक@7587098178. अमित साहू@8964931287.

Posted on: Oct 11, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कद्दू के औषधीय गुण

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज हमें हमारे आसपास पाई जाने वाले कददू के गुणों के बारे में जानकारी दे रहे हैं इसे कुम्हड़ा भी कहते है जिन व्यक्तियों को अपच या बबासीर की शिकायत होती है वे इसको तिली और चना के साथ मिर्च, मसाला कम कर सब्जी बना कर हरा धनिया के साथ खायें तो राहत मिल सकता है इस सब्जी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक है ये सब्जी हमें आसानी से बाजार में मिल जाती है और इस समय यह घरो में भी लगा रहता है, इस तरह यदि हमें अपने आसपास पाए जाने वाली वनस्पतियों के औषधीय गुणों के बारे में मालूम हो तो अपना बहुत सा उपचार इनके माध्यम से ही कर सकते हैं | अमित साहू@8964931287.

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मोर युवा मन देश ला गढ़ौ गा...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत

भोरमदेव क्षेत्र जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ से अमित साहू छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत सुना रहे है:
मोर युवा मन देश ला गढ़ो गा-
डूबत भारत ला बचाव लौ-
ककरो घर कुरिय नाइ है-
ककरो तन में कपडा नाइ है-
बुढ़ापा के कोनो सहारा नाइ है-
गरीब मन ला बचावा गा...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते : वृद्ध दिवस पर समाज को सन्देश

अमित साहू ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वृद्ध दिवस पर सर्व समाज को सन्देश दे रहे हैं कि आज हमें ये जीवन देश हित के लिए अपने माता-पिता से मिला है जो आज वृद्ध हो गए है या हो रहे हैं इसलिए हमें इनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए, आज के समय में लोग अक्सर अपने माता पिता को भूल जाते हैं, उनसे अलग हो जाते है चाहे वो अमीर हो या गरीब, बहुत से घरों में यही कहानी है. प्रशासन इनके लिए सहायता कर रही है, इसलिए आज समाज को आवश्यकता है कि वो ऐसा न करे, यदि माता-पिता न होते हम कहाँ से आते ,हमें अपने संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए, अच्छे संगति और अच्छा व्यवहार करना चाहिए |अमित साहू@8964931287.

Posted on: Oct 04, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »