साफ सफाई और पेड़-पौधे लगायें, देश को स्वच्छ बनाए रखें...
ग्राम-बरतुंगा, जिला-जहांगीर छापा (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार नर्सिंग बता रहे हैं कि उनके यहाँ के समिति द्वारा आज के बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं कि हर दिन सुबह 8 बजे से गाँव की गलियों की साफ सफाई करेंगे और पौधे लगायेंगे जिससे सभी जगह हरियाली बनी रहे और वातावरण शुद्ध हो |
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR NARSING
सुखंडी नामक रोग का उपचार टोटमा से ....
टोटमा (टोनही) के बारे में सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बोल हैं
सुखण्डी रोग का टोटमा:- इस रोग में बच्चा दुर्बल एवं कमज़ोर हो जाता हैं इस रोग से बचाव हेतु बच्चे को तराजू पर रखकर, उसके बराबर गाय का गोबर काले कपडे में बांधकर पीपल के वृक्ष से बांध देते हैं| ऐसी मान्यता हैं कि जैसे जैसे यह गोबर सूखता जायेगा वैसे ही बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होता जायेगा |
खेती संबंधी टोटमा :- कद्दू या बैगन के खेतो में एक हाँडी में कालिख पोतकर (लगाकर) उस पर चूना का टीका लगाया जाता हैं उसके ऊपर गोबर का एक गोला बनाकर उसमें लाल मिर्च लगाकर खेत मे रख कर टोटमा किया जाता हैं ताकि किसी की नजर खेत और सब्जी पर न पड़े-
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कह रहा हूँ बात ये, कानून के आधार पर...रचना
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की रचना सुना रहे है :
कह रहा हूँ बात ये, कानून के आधार पर-
जब कोई भूखा मरे इलज़ाम हो, सरकार पर-
क्यूँ हुयी अगवा कोई लड़की, शहर के दरम्यां-
केस चलना चाहिए नाकाम, थानेदार पर-
आ गयी बारूद कैसे, जल उठा सारा शहर-
क्यूँ नहीं ऊँगली उठाई जाये, नाकेदार पर-
खाद ,बिजली और पानी को, तरसता है किसान-
क्यूँ नहीं आरोप रक्खा जाये, ओहदेदार पर-
माल खाया ,जेब भर ली, और मालिक बन गए-
अब नज़र रखना पड़ेगी, चोर चौकीदार पर...
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: शुगर रोग का घरेलु उपचार
मिट्ठनलाल यादव ग्राम कुम्हली पोस्ट दाड़ीभानपुर ब्लाक मवई जिला मंडला मध्यप्रदेश से शुगर की बीमारी में गुर्बेल( गिलोय) का उपयोग के बारे में बता रहे है 100 ग्राम गिलोय की लता को कूटकर 100 ग्राम पानी में मिला कर उसको छानकर पीयें, लगातार खाली पेट पीने से शुगर की बीमारी जड़ से ख़त्म हो जाती है | इसी तरह नीम के 50 ग्राम पत्तों को बारीक़ पीसकर 100 ग्राम पानी में उबालकर छान कर खाली पेट सेवन करने से शूगर रोग ख़तम हो जाता है अधिक जानकारी के फ़ोन करें- मिट्ठनलाल यादव@7354105772
Posted on: Feb 16, 2019. Tags: MUKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
सफल दाम्पत्य जीवन का राज...पति-पत्नी के ऊपर आधारित कहानी
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कहानी सुना रहे है:
एक बार की बात हैं सोसाइटी द्वारा सुखी सफल दाम्पत्य जीवन जी रहे परिवार को सम्मानित किया गया अगले दिन पत्रकार खुशी के रहस्य को जानने के लिए सम्मानित परिवार से मिले, पति द्वारा पत्रकार को बताया गया कि शादी के तुरंत बाद हनीमून मनाने मनाली गया, वहाँ पर घुड़सवारी के दौरान हमारी पत्नी को जो घोड़ा मिला वह थोड़ा बदमाश था, जैसे ही हमारी पत्नी घोड़ा पर बैठी घोड़ा ने उसे गिरा दिया .पत्नी ने उठते हुए घोड़ा को कहा यह पहली बार हैं और फिर घोड़ा पर बैठ गई, घोड़ा ने दुबारा गिरा दिया, पत्नी ने कहा यह दूसरी बार हैं जब तिसरी बार भी घोड़ा ने मेरी पत्नी को गिराया तो पत्नी ने कुछ नहीं बोला बल्कि अपने पर्स से रिवाल्वर निकाला और उसी समय घोड़ा को गोली मार दिया, यह देखकर फिर मुझे अपने पत्नी को कभी भी कुछ नहीं कहा और यहीं सफल दाम्पत्य जीवन का राज है-
