रेला रेला रेला, रेरेला रेला रेला...माडिया गोंडी गीत-

नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुधाकर रामा तिलावी एक माडिया गीत सूना रहे है :
रेला रेला रेला, रेरेला रेला रेला-
डेउड ता वचन तुन वीति आन्दु-
आदे वचन केंजेलाल मन्नेलाल-
रेला रेला रेरेला आदे वचन बुमतुन पंडतु-
केंजेलाल मन्नेलाल गिर्दाते माटे मन्नेलाल-
रेला रेला रेला, रेरेला रेला रेला...

Posted on: May 22, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH GONDI SONG SUDHAKAR RAMA TILAVEE

जिला पालघर महाराष्ट्र में लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

पिंटू कुमार विश्वकर्मा पांडुरंगा चाल वलयपाडा, संतोष भवन नाला सोपारा ईस्ट जिला पालघर (महाराष्ट्र) में रहते है उनके 2 बच्चे है, लॉकडाउन में फंसे है, खाने की कोई व्यवस्था नहीं है | राशन नहीं है, बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8007516988. (168065)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH PINTU KUMAR VISHWKARAM SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा है, राशन की समस्या हो रही है...

कराडी चंदन नगर, पुणे, महाराष्ट्र से बलिराम वागमारे बता रहे हैं, वे काम करने के लिये आये हैं, लेकिन काम बंद है, जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, राशन की समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7276298993. (168106)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BALIRAM WAGMARE CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

गुडगाँव: लॉकडाउन में फंसा हूँ, 6 बच्चे है, काम बंद है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रामजतन दास बिहार के रहने वाले है, अभी वे गजिराबाद गुडगाँव हरियाणा सेक्टर 52 में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके 6 बच्चे है | उनके परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं है | उनका काम धंधा सब बंद है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों मदद मांग रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7004263001. (168039)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GURGAON HARYANA RAM JATAN DAS SONG VICTIMS REGISTER

80 वर्ष की बुजुर्ग महिला को 1 साल से पेंशन नहीं मिल रहा, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-बसेराकला, पंचायत-गिरिवरगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) राजपाल बता रहे हैं कि 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला मंद्रू को 1 वर्ष से पेंशन नहीं मिल रहा है, मार्च 2019 में उन्हें पेंशन मिलना बंद हो गया था, उन्हें 650 रुपये प्रति माह मिलता था, इस संबंध में कई बार सचिव के पास आवेदन दे चुके हैं, सचिव अरुण कुमार गुप्ता का कहना है खाता में डाल चुके हैं, लेकिन खाता में पैसा नहीं आया है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6267622282. सचिव@9754133791, 8839401997. (168120)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BALRAMPUR CG OLD AGE PENSION RAJPAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »