चलनी के चालल दुलहा, सूप के फटकारल हे...भोजपुरी रचना -

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की एक रचना भोजपुरी भाषा में सुना रहे हैं :
चलनी के चालल दुलहा,सूप के फटकारल हे-
दियकाके लागल दुलहा,दुअरे बाजा बाजल है-
कहत भिखारी हउवन,राम के बनावल है-
चलनी के चालल दुलहा,सूप के फटकारल हे...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारी आर्थिक स्थिती अच्छी नही है, विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नही होती...मदद की

ग्राम-भंडारपारा, पंचायत-माड़र, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव कुमारी बता रही हैं, उनके पति का निधन हुए 5 साल से अधिक हो चुके हैं| उन्हें विधवा पेंशन नही मिल रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है, दो बच्चे हैं| जीवन यापन करने में दिक्कत होती है | उन्होंने कई बार ग्रामसभा और संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सचिव@9575903404, सरपंच@7697440960. संपर्क नम्बर@6262423020.

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: CG ODGI SHIV KUMARI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WIDOW PENSION

स्कूल के गोले गोले, घुरता पुलिसया दीदी जी...गीत

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही है :
स्कूल के गोले गोले, घुरता पुलिसया दीदी जी-
करी रउआ जल्दी से पढईया-
नइत खाएब जेल की खिचड़ीया दीदी जी-
नही चाहिए दिल, दुखाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो, जाना पड़ेगा-
आगे ही आगे शीस, झुकाना पड़ेगा-
सोहरत तुम्हारी, रह जायेगी-
नही चाहिए दिल, दुखाना किसी का...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: ANJNI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

काली पत पो रे निर्बा रे, बांधा बांधे रे समुन्द्र में मैया मोर...गीत

ग्राम-रिहानटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार श्याम साथ में शुदो सिंह और बुददो है जो एक गीत रहे है :
काली पत पो रे निर्बा रे, बांधा बांधे रे समुन्द्र में मैया मोर-
जाइके पूछे सीता ला, सीता पर गए शंका म सुनले रावण चोर-
लंकापुरी में जाइके, रावण गर्ज़ण लागे रे-
राम राम से बस ते रखों, मन में रखों दिन-
जाइके पूछे सीता ला, सीता पर गए शंका म सुनले रावण चोर-
लंकापुरी में जाइके, रावण गर्ज़ण लागे रे...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: SONG SURESH KUMAR SHYAM VICTIMS REGISTER

तुम भी चलो अपने घर हम भी चले अपने घर...गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
तुम भी चलो अपने घर हम भी चले अपने घर-
रौशन करे अब सब घर घर-
प्यार मुहब्बत से जग को बनाये-
दोस्ती भाईचारा को अपनाये-
भूखे रहे न कोई शाम तक ,रोशन करे.....
जात पात के झगड़ो को अब हम मिटाये-
सुख दु:ख मे अब सब काम आये-
न कोई बारूद हो न बम की धमक, रोशन करे...
सब धर्मो को हम अपनाये-
मजहब की दिवार को अब हम गिराये-
अब न बुझे कोई घर का दीपक ,रोशन करे...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »