गाँव में पानी की समस्या है, नदी का पानी उपयोग करते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, 106 घर है, लोगो को नाले का पानी उपयोग करना पड़ता है, जिससे बीमारी का खतरा रहता है, गाँव में जो हैण्डपंप लगा है उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पता है, उनका कहना है गाँव में हैण्डपंप लगे जिससे पानी की समस्या हल हो सके| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178. (178399) (AR)

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA WATER

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना प

ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, (कवानार) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बागुराम पोयम बता रहे हमारे गांव में रोड की समस्या है 800 मीटर दुरी में 15 घर की बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव से भी आवेदन किए| लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबरों पर कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7748975207, सचिव@9406370451.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BAAGURAM POYAM BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM

पंचायत के ओर से नाली निर्माण में मजदूरी किया जिसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है, मदद करें...

लोहरापारा, ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सोनाधर कश्यप बता रहे हैं कि उन्होंने पंचायत के तरफ से हो रहे नाली निर्माण के लिए काम किया था लेकिन उसकी मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है। उनके गाँव से 15-16 लोगों ने 12 दिन काम किया जिस में से सब को केवल रु.300 मिला है। जो नए सरपंच हैं वे कहते हैं कि पंचायत के पास पैसा नहीं है।

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA PAYMENT PROBLEM SONADHAR KASHYAP WAGES

हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील-

ग्राम-कोटापारा,पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासाराव मांडवी बता रहे है, उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सम्पर्क मासाराव@6265315987, सरपंच@6260458974, CEO@8959393222.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: CG DARBHA MANDAVI MASARAV PROBLEM ROAD

Namaskar me Bijay kumar bol raha hu up logo samne ek bhajan pes karne ja raha hu...

Namaskar me Bijay kumar gram Sajoni jila jhachi utter pradesh se bol raha hu up logo samne ek bhajan pes karne ja raha hu…He swaraswati maiya ha me tera sahara hai…bas tere shiva dujha na koi sahara…He swaraswati maiya ha me tera sahara hai…dhanyabad

Posted on: Aug 07, 2022. Tags:

« View Newer Reports

View Older Reports »