पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2005 में उनकें पापा को नक्सलियों लोग लेके गयें थे, लेकिन अभी तक

ग्राम पंचायत-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सोहन पद्दम बात रहे हैं सलवा जुडूम के समय 2005 में उनकें पापा को नक्सलियों लोग लेके गयें थे, बहुत दिनों तक उनकें माँ ने पापा का इन्तजार की लेकिन नही आयें, फिर वे नक्सलियों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर में आकर रह रहे हैं, अभी तक उनके पिता जी वापस नही आयें| उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नही मिला हैं बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6260898203.GT

Posted on: May 06, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLED SOHAN PADDA VICTIMS REGISTER VICTIM MAOIST

तुम्ही मेरी मंदिर तुम्ही मेरी पूजा...गीत

जिला-चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) से पुष्पराज मौर्य एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्ही मेरी मंदिर तुम्ही मेरी पूजा-
तुम्ही देवता हो-
जिधर देखती हूँ उधर तुम ही तुम हो-
न जाने मगर किन खयालो में गुम हो-
मुझे देखकर तुम जरा मुस्कुरा दो-
नही तो मै समझूंगी मुझ से खफा हो...

Posted on: May 06, 2021. Tags: HINDI SONG PUSHPRAJ MAURYA UP

कैसे करओं शादी टुरी के बंगला बड़े हे रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-मोतरा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से संजय चंदेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कैसे करओं शादी टुरी के-
बंगला बड़े हे रे-
मोर गाँव मा तो खेत है-
जब बोले टुरी अडबड गेहूं-
कैसे करओं शादी टुरी के...(AR)

Posted on: May 04, 2021. Tags: BEMETARA CG SANJAY CHANDEL SONG

पानी की समस्या है, निराकरण कराने में मदद करें-

कुम्हार पारा, तहसील, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से सोमारु राम कर्मा बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, इसके लिये वे आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अभी दूसरे जगह से पानी लाते हैं| पानी के लिये खुदाई किया गया है लेकिन पाईप नहीं लगा है, जिससे पानी की समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सुगोंती कर्मा@9479094681. (187954)

Posted on: May 04, 2021. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SOMARURAM KARAMA WATER

प्रभु ईशी तोये मोखे चुन ले...मसीह गीत-

छत्तीसगढ़ से जिया एक मसीह गीत सुना रही हैं:
जनम जुगा ले जनम जुगा लागे-
प्रभु ईशी तोये मोखे चुन ले-
जनम जुगा ले जनम जुगा लागे-
समझ से बाहर प्रभु तोर दया-
जीवन पोथी में मोर नाम चढा ले-
जनम जुगा ले जनम जुगा लागे...(AR)

Posted on: May 04, 2021. Tags: CG JIYA MASIH SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »