बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-पुलपदर पारा,पंचायत-मौली पदर 2,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से रतन नाग जी बता रहे हैं कि मौली पदर 2 से सुक्कु घर तक सीसी रोड नहीं बना है| बरसात में आने-जाने को दिक्कत होता है 300 मीटर रोड बनना चाहिये| 6 माह के पहले जनपद में आवेदन पत्र पूरा जमा कर दिए पर काम नहीं हो पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सचिव सल्ला बन्डारी@9407977816, CEO@9406166884, पीड़ित व्यक्ति@8305454578.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM
हमारे गांव में पुल की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बंडापारा, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरत कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया नहीं बना है, वहाँ के लोग नदी मे पथर बिछा के आगमन करते है| बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए है, लेकीन अभी तक गाँव में पुल नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें: सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@9406109008.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयमती बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत में लिखित में आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666, संपर्क नंबर@7828067726.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
गांव में पानी नहीं होने के कारण लोगों को दुर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उदेश कुमार कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है| गांव में बोरिंग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कुआं का पानी पीना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| CEO@9406166884, सरपंच@7974104633. संपर्क नंबर@7646983669.
Posted on: Dec 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
एकता और शांति से रहना चाहिए...
केशव प्रसाद दुबे, ग्राम पारपौड़ी, ब्लॉक ताजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से एक शांति संदेश सुना रहे है,एकता और शांति से रहना चाहिए, जिस तरह अलग अलग रंग के फूल को मिलाकर माला बनाया जाता है, उसी तरह अलग अलग धर्म के लोग को मिलकर हिंदुस्तान के एकता को एकजुट होकर दिखाना चाहिए, सभी जाती धर्म को एकजुट होकर देश मे रहना चाहिए...
