कोविड की सहायता राशि चाहिए अब तक नहीं मिला है
ग्राम -मंडवा, पंचायत-अंदावा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से मनोज कुमार जी बता रहे हैं|इन्होंने कोविड से पहले बाहर काम के लिए गए हुए थे |लॉकडाउन के बाद इनको काम छोड़कर घर आना पड़ा| इनका कहना है कि पैसे कमाने चैनई गए थे और वहाँ से 8 हजार रूपया खर्च करके घर आए हैं| सरकारी सहायता के लिए आवेदन किया गया है और सरपंच सचिव के पास खाता का नंबर भी जमा किया है परंतु अभी तक कोई मदद नहीं मिली हैं| इसलिए सीजी नेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि ये बहुत गरीब हैं, मजदूरी करके जीवन जीते हैं कोई काम नहीं है और इन्हे पैसे मिले| सरकार द्वारा 1000 रु मिलानेदेने की बात करके फार्म भरा गया पर अभी तक कोई सुनवाई नही हुआ हैं| कृपया इनकी मदद करें| संपर्क नंबर@8003475825.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: ADWA FOUND MANOJKUMAR PROBLEM REWA MP COVID HELP
स्वासथ्य स्वर: पथरी का इलाज इस पत्ती से
जिला-रीवा मध्यप्रदेस से रवींद्र कुमार जी बता रहे हैं, मैं आज एक औषधि पौधा के बारें में बताने जा रहा हूँ| इसका नाम है पत्थर छटठा| इस पौधे को उपयोग के लिए पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है और इससे पथरी का इलाज किया जाता है|यह गद्देदार पत्ती होती है एवं पत्तियों में ही पत्ती निकलती है| ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर @910978 4723.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: DEPARTMENT HELTH JILA-REVA MP RAVINDRA KUMAR
बस्तर में हिंसा ..
पारस कुमार यादव , राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ ) से बोल रहे हैं ये छात्र है और आप सभी को स्वं की विचारधारा बताने जा रहे हैं|आज भी माओवादियो और पुलिसों के बीच लड़ाई होता है , तो इसमें कई पुलिस वाले और आमआदमी मारे जाते है|जो नक्सलवादी है सबको सभा बुलाकर उनसे शांति पूर्वक बात किया जाए , और उनसे पूछा जाये की वो क्या चाहते हैं , क्योकि हिंसा से कुछ नही होगा हिंसा से आमआदमी , पुलिस , नक्सलवादी के लोग मारे जाते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7587378783 .
Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG NAXLI PARAKKUMAR YADAV PROBLEM RAJNANDGAON
गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है
ग्राम पंचायत-बास्तानार, बोमडा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से करन कुमार बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं रोड़ी पारा से बोमडा पारा 5 किलो मीटर तक कोई बीमार पड़ जाने से एमुलेंश तक भीं नहीं आ पाती हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KARANKUMAR ROAD
कोविड में सुरक्षित रहें
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार जी बता रहे है ये कक्षा 6 वी के छात्र है और सम्पूर्ण देसवाससियों को कोविड की बचाव के लिए सचेत करते हुए सबको मास्क, सेनेटाइज़र,और दूरी का पालन करने की बात कहा रहे है|इनका मानना है की सब इन नियमों को मानेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे|संपर्क नंबर @7724964312.
