अरज करें से विनती करें से माय दुर्गा...गीत-
ग्राम पंचायत-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश यादव एक गीत सुना रहे हैं:
अरज करें से विनती करें से माय दुर्गा-
आया माय दुर्गा-
तुमी दंतेश्वरी तुमी बमलाई तुमी माय कलिका-
तुम चो शरण में ज्यो न आया-
सुभचो भंडार पवाचो-
तासे ड़ाते योवोन आया हसते हसते जसो... (AR)
Posted on: May 15, 2021. Tags: BASTAR CG RAMESH YADAV SONG
हमारे गाँव में हरियाली का त्यौहार बहत ही धूमधाम से मनाते है...
ग्राम-पारापुर, पटेलपारा, जनपद-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ श्रीराम यादव, संजय नाग और बलिराम यादव है बता रहे है कि बारिश के सीजन में खेती किसानी के साथ साथ त्यौहार का भी बहुत महत्व है | हर साल हरियाली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाते है उसके लिए एक सप्ताह पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है | पुरे गाँव और घरो अच्छे से साफ सफाई करके बहुत बढ़िया त्यौहार मनाया जाता है | मोहन यादव@8234826635.
Posted on: May 15, 2021. Tags: BASTAR CG HARIYALI FESTIVAL LOHANDIGUDA SHREERAM YADAV
तोला खोजो चिरई मोर जिव के परान ...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-जयजयपुर, जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मन डेरा मा ओ मन डेरा मा न-
हाय रे हाय रे मन डेरा मा-
तोला खोजो चिरई मोर-
जिव के परान ले डारे तै जान-
मीठी बोली जुबान मन डेरा मा-
पवन पुरबईया डोले ओ मोर हिरदय भीतर मा जोड़ी...(AR)
Posted on: May 15, 2021. Tags: CG SONG CHAMPA JANJGIR MANAS RAM YADAV
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2006 में बम विस्फोट हुआ था बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा...
ग्राम पंचायत-रामाराम, ब्लाक-सुकमा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से भीमे यादव पति विष्णु यादव बता रहे हैं, उनके गांव 2006 में बम विस्फोट हुआ था, उस समय उनके परिवार वाले सब अलग-अलग रहतें थे, बहुत परेशानी हुआ, अभी उन्हें होस्टल में नौकरी मिला हैं, और सरकार के तरफ से 4 लाख पैसा भी मिला था, अभी उन्हें कोई दिक्कत नही हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7587427814. GT
Posted on: May 14, 2021. Tags: 2006 BHIME YADAV CG MAOIST VICTIM SUKAMA VICTIMS REGISTER VISHNU YADAV
हमारे गांव में पानी लोगों को पर्याप्त नही मिल पाता हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-सुरसा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आदेशराम यादव बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैंडपंप हैं लेकिन उसमे पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता हैं, लोगों को पानी के लिए बहुत समस्या होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं समस्या का समाधान कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@7804939506, सरपंच@7648029472, सचिव@7647007450, CEO@9004037600, कलेक्टर@8488956694. GT

